फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One-and-a-half-year-old child sleeping next to mother goes missing

Yamuna Nagar News: मां के पास सो रहा डेढ़ साल का बच्चा लापता

Fri, 23 Oct 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
One-and-a-half-year-old child sleeping next to mother goes missing
जंगल में बच्चे की तलाश करती पुलिस व परिजन। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साढौरा क्षेत्र में मां के साथ सो रहा डेढ़ साल का बच्चा लापता हो गया। परिजनों ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस को दी शिकायत में बिहार निवासी परमाल सिंह ने बताया कि वह धान के सीजन में मजदूरी करने के लिए परिवार सहित साढौरा आए हैं। परिवार कालाआंब रोड के पास रहता है। परमाल सिंह के अनुसार उनके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। डेढ़ साल का छोटू चार बहनों का इकलौता भाई है। परमाल सिंह के अनुसार बुधवार की रात छोटू अपनी मां के पास सो रहा था।
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे मां की आंख खुली तो बच्चा वहां नहीं था। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास तलाश की और अपने परिचितों को भी सूचना दी। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। परिजनों के अनुसार बच्चे को लापता हुए 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हालांकि दो-तीन दिन पहले रात करीब एक बजे एक व्यक्ति उनके पास आया था। वह सख्त लहजे में बातचीत कर रहा था। इसके बाद परिजनों ने अपने एक जानकार को बुलाया, जिसने उस व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह गन्ने के खेत की तरफ भाग गया था।

अब बच्चे के लापता होने के बाद परिवार उस व्यक्ति की भूमिका को लेकर आशंका जता रहा है। हालांकि अभी तक उसकी संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। साढौरा थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे की मां के अनुसार वह उसे दूध पिला रही थी। इसी दौरान उसकी आंख लग गई और जागने पर बच्चा गायब मिला। पुलिस आसपास के क्षेत्र में तलाश कर रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

जंगल में बच्चे की तलाश करती पुलिस व परिजन। संवाद

जंगल में बच्चे की तलाश करती पुलिस व परिजन। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed