फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Old lights will be taken off, new LED will illuminate the pot city

उतारी जाएगी पुरानी लाइटें, नई एलईडी से जगमग होगी बर्तन नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Old lights will be taken off, new LED will illuminate the pot city
जगाधरी। जगाधरी के सभी वार्डों को जल्द ही पुरानी स्ट्रीट लाइटों से छुटकारा मिल जाएगा। अब उनकी जगह ज्यादा रोशनी देने वाली नई एलईडी लगेगी। इससे पूरी बर्तन नगरी जगमग हो जाएगी। इसकी शुरूआत वार्ड दो और छह से हो चुकी है। इन वार्डों में नई एलईडी को लगा दिया गया है। अन्य वार्डों में एलईडी लगाने का प्रपोजल को तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जगाधरी बर्तन नगरी के नाम से मशहूर है। यहां पर ज्यादातर फैक्ट्री बर्तनों की हैं। जगाधरी में बनाया गया बर्तन देश के कई राज्यों में जाता है। जगाधरी के वार्ड दो और छह में कुल 1884 नई एलईडी लगाई जा चुकी है। इनमें वार्ड दो में 1114 और वार्ड छह में 770 एलईडी लगाई गई है। इन एलईडी को पुरानी स्ट्रीट लाइटों की जगह पर बदला गया है। बताया जा रहा है एलईडी कम बिजली और ज्यादा लाइट देगी तथा देखने में सुंदर भी दिखाई देगी। उल्लेखनीय है कि जगाधरी और यमुनानगर में कुल 28 हजार एलईडी लगनी है जिनमें से कुछ जगहों पर लग चुकी है। इतना ही नहीं जहां-जहां यह नई एलईडी लगाई जानी है उनकी देखभाल का भी कर्मचारियों का जिम्मा होगा। कर्मचारी समय-समय पर वार्डों में जाकर इन एलईडी को देखेंगे। अगर एलईडी में कोई दिक्कत या फिर किसी शरारती तत्व द्वारा तोड़ी गई तो कार्रवाई भी जाएगी।
विज्ञापन

लाइट ब्रांच के इंस्पेक्टर विकास ने बताया कि वार्ड दो और छह में नई एलईडी लगा चुकी है। ये पुरानी लाइटों की जगहों पर लगाई गई है। आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी यह एलईडी लग जाएगी। इस दिशा में प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed