फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   old lady died from corona, 18 found positive

कोरोना से वृद्ध महिला की हुई मौत, 18 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
old lady died from corona, 18 found positive
कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई है। जिले में अब तक कुल 131 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं बुधवार को 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 44 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीती है। जिले में अब तक कुल 4587 संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 4175 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

नियर पोस्ट ऑफिस कैंप निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला को हार्ट अटैक हुआ था। परिजन आनन फानन में एक निजी अस्पताल में लेकर आए। लेकिन, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वृद्ध महिला को हार्ट अटैक हुआ था। जिसके चलते रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। मरने के बाद महिला का कोरोना सैंपल लिया गया, जो पॉजिटिव आया। नगर निगम कर्मचारियों ने शासन की गाइड लाइन के तहत शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

18 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में अब कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ रही हैं। बुधवार को 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 44 मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 91 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर मिले कोरोना संक्रमित
डीसी ने बताया कि 72 वर्षीय पुरुष गांव रादौर, 27 वर्षीय महिला गांव छोटा बांस रादौर, 40 वर्षीय गांव उच्चा चांदना, 68 वर्षीय पुरुष विजय कालोनी जगाधरी, 34 वर्षीय महिला द्वारकापुरी जगाधरी, 66 वर्षीय पुरुष नजदीक जैन मंदिर साढौरा, 68 वर्षीय महिला गांव नागल खजूरी, 42 वर्षीय पुरुष नजदीक जिमखाना क्लब, 53 वर्षीय पुरुष गांव नागल खजूरी, 42 वर्षीय पुरुष सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 25 वर्षीय पुरुष अशोका होटल, 31 वर्षीय पुरुष गांधीनगर, 22 वर्षीय पुरुष सिविल लाइन जगाधरी, 59 वर्षीय पुरुष सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 38 वर्षीय पुरुष दशमेश कालोनी, 54 वर्षीय महिला लेबर कालोनी नजदीक आईटीआई व 61 वर्षीय पुरुष लेबर कालोनी नजदीक आईटीआई यमुनानगर, 32 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कालोनी नजदीक छोटी लाइन जगाधरी के रहने वाले हैं।
1991 रिपोर्ट है लंबित
सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 325 एक्टिव केस है। जिसमें से 161 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जिनमें से 53 एक्टिव केस दूसरे राज्यों के जिलों के अस्पतालों में भर्ती है। बुधवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 628 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 85,287 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें से 78,763 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 1991 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

छह माह की लड़की सहित तीन पॉजिटिव
रादौर। क्षेत्र में छह माह की बच्ची सहित तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें गांव बापा में एक 6 महीने की बच्ची, गांव झीवरेहडी का 35 वर्षीय पुरुष व गांव रतनगढ़ (नंदपुरा) में एक पुरुष संक्रमित मिला है। एसएमओ डॉ. विजय परमान ने बताया कि उपमंडल में अब तक क्षेत्र में 290 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें से 266 संक्रमित ठीक होकर घर चले गए है। जबकि 16 एक्टिव केस है। जिसमें से नौ संक्रमित होम आइसोलेट है। जबकि सात संक्रमित अस्पताल में भर्ती है। अब तक 8 संक्रमितों की क्षेत्र में मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को गांव हिरण छप्पर मेें 111 लोगों के सैंपल लिए गए। रादौर में अब तक 8753 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed