फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Officials listened to the problems of the villagers during their overnight stay

Yamuna Nagar News: अधिकारियों ने रात्रि ठहराव में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 17 Jan 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Officials listened to the problems of the villagers during their overnight stay
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (व्यासपुर)। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार व एसपी राजीव देसवाल समेत अन्य अधिकारियों ने बुधवार रात काठगढ़ गांव के पंचायत भवन में रात्रि ठहराव कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण कराया। रात्रि ठहराव के आयोजन को लेकर पहले से कोई प्रचार प्रसार नहीं किया गया था, इसलिए ज्यादातर लोग काठगढ़ के ही पहुंचे थे।
आसपास के गांवों की भी समस्याएं थी, लेकिन जानकारी न होने से ज्यादातर कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। लोगों की मांग पर डीसी मनोज कुमार ने माता मंत्रा देवी के रास्ते में शौचालय बनाने व अन्य विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सबावड़ी की नजमा ने घर को पक्का करवाने की मांग की। काठगढ़ निवासी जय सिंह ने गांव में पानी निकासी को लेकर नाले निर्माण की समस्या बताई।
विज्ञापन

गांव के अन्य ग्रामीणों ने भी गांव से पानी निकासी को लेकर नाले के निर्माण की करने की मांग की। रामपुर गेंडा गांव के ऋषिपाल ने गांव में फिरनी का निर्माण करवाने की समस्या रखी। काठगढ़ के सुल्तान सिंह व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि श्री आदिबद्री पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण शरारती तत्वों की आवाजाही अधिक रहती है। उन पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार ने अपने कच्चे मकान को पक्का बनवाने के लिए अधिकारियों से अपील की। इसके साथ ही रामपुर गेंडा के ग्रामीण ऋषिपाल, काठगढ़ के सुरेंद्र ने कहा कि रामपुर के पास सीएम मनोहर लाल खट्टर ने डैम बनाने की बात कही थी। इस कार्य को जल्द पूरा कराया जाए।
वहीं लोहगढ़ व आदिबद्री में चल रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस पर डीसी ने कहा कि यह लोहगढ़ व आदिबद्री के लिए दोनों अलग-अलग प्रोजेक्ट हैं। इसलिए उनके हिसाब से ही उनका कार्य किया जा रहा है।
काठगढ़ के सुल्तान सिंह, रामकरण ने रणजीतपुर से बस सर्विस बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव से रोजाना 20 से ज्यादा छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए बिलासपुर व यमुनानगर जाती हैं। स पर रोडवेज अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के आदेश दिए गए। वहीं गांव की कुसुम देवी ने अपने कच्चे मकान को पक्का बनाने की मांग रखी। गांव माजरी निवासी नजीमा ने डीसी को बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा है। वह पिछले डेढ़ साल से उसे सही कराने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इस पर डीसी ने तुरंत ही संबंधित विभाग को कार्रवाई करने के लिए कहा।

आसपास के गांवों के ग्रामीण जमील, रफीक, सुल्तान सिंह, ऋषिपाल आदि ने कहा कि रणजीतपुर में करोड़ों रुपये की की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना दिया है, लेकिन स्वास्थ्यकर्मी तैनात नहीं हुए है। इसे शुरू कराया जाए। डीसी ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग व उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम जसपाल सिंह गिल, बीडीपीओ कार्तिक चौहान, एसडीओ राज कुमार सैनी, पंचायत अधिकारी विजयंत नेहरा, सचिव बलकार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed