{"_id":"66a0414bbb32a152650f8a34","slug":"officials-argument-how-to-stop-erosion-not-a-way-out-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-122509-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अधिकारियों का तर्क - कैसे रोकें कटाव, जाने का नहीं रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अधिकारियों का तर्क - कैसे रोकें कटाव, जाने का नहीं रास्ता
Wed, 24 Jul 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
कौशिक खान
छछरौली। खारवन गांव में लगातार किसानों की भूमि पश्चिमी यमुना नहर के भूमि कटाव में समा रही है। खून पसीने की कमाई को इस कद्र नहर में समाता देख किसानों चिंता में है। कटाव के मामले में अधिकारियों का बेतुका तर्क सामने आया है। अधिकारियों का कहना है कि जिस जगह पर कटाव हो रहा है वहां पर पहुंचने का रास्ता ही नहीं है।
उल्लेखनीय है पिछले एक महीने से खारवन के खेतों में पश्चिमी यमुना नहर के पानी से कटाव चल रहा है। जोकि अब अधिक होने से करीब 20 से 25 एकड़ भूमि नहर में समा चुकी है। जिससे किसानों में रोष है। जब सिंचाई विभाग का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा तब किसानों ने कृषि मंत्री कंवरपाल के पास जाने की बात कही, इसके बारे में पता लगने पर विभाग में हड़कंप मच गया।
विभाग के अधिकारी मौके की ओर दौड़े। लेकिन यहां के हालात को देखकर हास्यपद बात सामने आई, सिंचाई विभाग के जेई जब बेतुका तर्क देने लगे कि जिस जगह कटाव हो रहा वहां पहुंचने का रास्ता ही नहीं है। तो किसानों ने रास्ता दिखाते हुए कहा कि यह पक्का रास्ता तो है।
विज्ञापन
ऐसे में किसानों का कहना है कि जब तक सिंचाई विभाग रास्ता तलाश करेगा तब तक जमीन नहर में समा चुकी होगी। सिंचाई विभाग के एसडीओ अजय कटारिया ने बताया कि खारवन गांव में जिस जगह पर कटाव हो रहा है, वहां पर एक्सईएन विजय गर्ग, जेई संदीप ने मौका मुआयना किया है और कार्य करने वाली एजेंसी को भी मौके पर बुलाया गया था। कटाव रोकने के लिए जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
खारवन गांव के पास जहां पर कटाव हो रहा है, वहां अधिकारियों को मौका मुआयना कर बचाव के निर्देश दिए गए थे। खेतों में इस समय फसलें खड़ी है। मशीनरी व सामग्री लेकर जाने के लिए अभी रास्ता नहीं है। कटाव को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। - आरएस मित्तल, एसई, सिंचाई विभाग यमुनानगर।