फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Officers should record the cleaning of ditch-drain using drone: DC

डिच-ड्रेन की सफाई की ड्रोन से रिकॉर्डिंग करें अधिकारी : डीसी

Fri, 30 May 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Officers should record the cleaning of ditch-drain using drone: DC
यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने वीरवार को मानसून से पहले ड्रेन और नालों की चल रही साफ-सफाई का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ड्रोन से डिच ड्रेन की सफाई के कार्य की रिकॉर्डिंग की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने विश्राम गृह रादौर के पास डिच ड्रेन, अमलोहा में राक्षी नाला, चमरौड़ी में पुलिया, बकाना में पुल का निरीक्षण करते हुए बैंडी, टोपरा खुर्द, सुढैल का दौरा किया।
विज्ञापन

डीसी ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि समय रहते ड्रेन की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। ड्रेन के अंदर गिरे हुए पेड़-पौधे, घास-फूंस एवं बहाव में आने वाले अन्य अवरोधकों को अच्छी तरह से साफ किया जाए। ग्राउंड रिपोर्ट और वास्तविकता में एकरूपता होनी चाहिए, इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें। डीसी ने निर्देश दिए कि सभी आपसी तालमेल से टीम बनाकर कार्य करें एवं निर्धारित समय सीमा के अंदर ड्रेन अथवा नालों की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण करें। उनका उद्देश्य है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बारिश से पहले जिला के सभी नालों, ड्रेन की सफाई सुनिश्चित की जाए सफाई के कार्य की जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो ली जाए अथवा संबंधित कार्यों में लगे वाहनों, क्रेन व ट्रैक्टर की लॉकबुक तैयार की जाए और पूर्ण रिकॉर्ड रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता आरएस मित्तल, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विजय गर्ग, विनोद कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी पुनीत मित्तल, संबंधित विभाग एसडीओ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed