फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Offerings made in Havan Yagya on New Year Vikrami Samvat

नववर्ष विक्रमी संवत पर हवन यज्ञ में डाली आहूति, गुरुकुल के विद्यार्थियों ने किया योग व मलखंब प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Offerings made in Havan Yagya on New Year Vikrami Samvat
यमुनानगर। भारतीय नववर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में शनिवार को नव वर्ष विक्रमी संवत 2079 को पूरे जिलेभर में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में गांव दामला के श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मॉडल टाउन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गुरुकुल कुरुक्षेत्र से पधारे आचार्य जयपाल द्वारा हवन यज्ञ एवं गुरुकुल उग्रपुरा, उत्तर प्रदेश से आए आचार्य अरविंद शास्त्री के नेतृत्व में गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा योग एवं मलखंब प्रदर्शन प्रमुख रहा।
विज्ञापन

हवन यज्ञ के पश्चात आचार्य जयपाल ने उपस्थित जनसमूह को भारतीय नव वर्ष, देशभक्ति एवं भारतीय प्राचीन सभ्यता के बारे में भजनों एवं वैदिक संस्कृति को उपदेश के माध्यम से समझाया। उन्होंने कहा की हमें अपनी प्राचीन संस्कृति पर गर्व करना चाहिए एवं अपने देश के प्रति पूरे कर्तव्य और निष्ठा के साथ अनुशासित जीवन जीना चाहिए। गुरुकुल उग्रपूरा के छात्रों द्वारा योग एवं मलखंब पर शारीरिक बल का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बृज मोहन गुप्ता, मुकेश दत्ता, पवन कुमार, राकेश गुप्ता जयपाल, विद्या भानु, नीलम, सुनीता, वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन व मंदिर में आने वाले भक्तों ने नूतन वर्ष का अभिनंदन किया। आयोजक सुभाष मेहता ने बताया कि इस दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2079 शुरू हुई है। इस खास मौके को लड्डू का प्रसाद बांट कर मनाया गया है। उन्होंने बताया कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। श्री रामचंद्र व धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ था। शक्ति आराधना का पर्व नवरात्र स्थापित हुआ था। वरुणा अवतार भगवान झूलेलाल का जन्म दिवस, महर्षि गौतम का जन्म दिवस, गुरु अंगद देव का जन्मदिन, संघ संस्थापक डाक्टर केशव बलीराम हेडगेवार का जन्म दिवस, महाराजा विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत का शुभारंभ, स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना व बसंत ऋतु का आगमन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed