फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Objectionable post against particular community, complaint to police

Yamuna Nagar News: विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस से शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Objectionable post against particular community, complaint to police
छछरौली। सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर मलिकपुर खादर के ग्रामीणों ने आरोपी युवक के खिलाफ गुस्सा जताते हुए थाना छछरौली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मलिकपुर खादर के इंतजार ने बताया कि एक युवक पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहा है। उस युवक से इस तरह की पोस्ट न डालने के लिए कई बार आग्रह भी किया जा चुका है लेकिन वह बात नहीं मान रहा है।
विज्ञापन

वहीं इसरार, इस्माइल, आलीम, इमरान का कहना है आरोपी युवक द्वारा इस तरह से आपत्तिजनक पोस्ट डालने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इससे गांव का माहौल भी खराब हो सकता है। उन्होंने शिकायत देते हुए पुलिस के सामने तथ्य भी पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना छछरौली प्रभारी जगदीश चंद का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी शरारती तत्व आपसी भाईचारा खराब करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed