{"_id":"67e8421f840db5e0ca01c3e8","slug":"objection-raised-on-the-proposal-to-increase-collector-rate-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-135296-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कलेक्टर रेट बढ़ाने के प्रस्ताव पर जताया एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कलेक्टर रेट बढ़ाने के प्रस्ताव पर जताया एतराज
Sun, 30 Mar 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नए वित्त वर्ष 2025-26 के कलेक्टर रेट पर फैसला लेने के लिए डीसी ने जिला सचिवालय में बैठक बुलाई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
रियल एस्टेट ब्रोकर एंड इंवेस्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आगामी वित्त वर्ष में कलेक्टर रेट में दरें बढ़ाने के प्रस्ताव पर एतराज जताया।
पदाधिकारियों ने बताया कि कई इलाकों में कलेक्टर रेट की दरें मार्केट वैल्यू से अधिक है, इस कारण कलेक्टर रेट की दरें बढ़ाने के बजाय कम होनी चाहिए, अन्यथा कलेक्टर रेट की मौजूदा दरों को ही नए वित्त वर्ष 2025-26 में लागू किया जाएं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मानें तो उनके एतराज जताने पर अधिकारियों ने दरें न बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया है।
रियल एस्टेट ब्रोकर एंड इंवेस्टर एसोसिएशन के उप प्रधान मनोज पंजेटा ने बताया कि जिला प्रशासन की वेबसाइट पर नए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित कलेक्टर रेट का ड्राफ्ट डाला गया था। इसमें नए वित्त वर्ष में जगाधरी तहसील के अंतर्गत आने वाले गांवों से लेकर कॉलोनियों व सेक्टरों में दस फीसदी बढ़ी दरें दर्शाई गई। इस पर एसोसिएशन नेे एतराज जताया है।