फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Numberdars roared against the government, Yamunanagar

सरकार के खिलाफ गरजे नंबरदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Numberdars roared against the government, Yamunanagar
जिला सचिवालय प्रदर्शन करते नंबरदार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकार की ओर से नए नंबरदार व सर्वरा नंबरदारों की नियुक्ति पर रोक लगाने नाराज नंबरदारों ने जिला सचिवालय में रोष प्रदर्शन किया। नंबरदारों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता को मुख्यमंत्री ने नाम ज्ञापन सौंपा।
नंबरदार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह अनाज मंडी में एकत्र हुए। यहां नंबरदारों ने काफी देर तक भाषणबाजी की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। नंबरदार तब तक नारेबाजी करते रहे जब तक जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता उनकी बात सुनने के लिए बाहर नहीं आए। इसके बाद नंबरदारों ने डीसी पार्थ गुप्ता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नंबरदारों ने बताया सरकार ने नए नंबरदार व सर्वरा नंबरदारों की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। इससे नंबरदारों में काफी रोष है। नंबरदारों ने कहा कि सरकार के इस फरमान से उन्हें काफी ठेस पहुंची है। सरकार की नंबरदार सबसे छोटी इकाई होती है, जो सरकार और गांव के बीच मजबूत कड़ी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबरदार साहब सिंह, मकसूद, जयप्रकाश आदि ने बताय कि सरकार को इस फैसले को वापस लेना ही होगा। सरकार ने अपने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में वह बड़ा आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे। वहीं डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि यह सरकार के स्थर का मामला है। उनके ज्ञापन को सरकार के पास भेजा जाएगा। वहां से जो फैसला होगा उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed