फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Numberdars demand an increase in their honorarium

Yamuna Nagar News: नंबरदारों ने उठाई मानदेय बढ़ाने की मांग

Mon, 19 Oct 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Numberdars demand an increase in their honorarium
हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन सरस्वतीनगर की बैठक रविवार को तहसील परिसर में आयोजित की गई। बैठक में नंबरदारों ने समस्याओं पर चर्चा करते हुए मानदेय बढ़ाने समेत मांगें उठाईं।
बैठक की अगुवाई गांव गधौली कलां के नंबरदार बलदेव खन्ना ने की। बैठक में मानदेय बढ़ाने, नई नियुक्तियां करने और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन के प्रधान गुलजार सिंह ने नंबरदारों से नशे के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखनी चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सके। नंबरदार सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने में भी सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नंबरदार मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना, जल संरक्षण अभियान और नशामुक्ति अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सभी नंबरदारों को जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। बलदेव खन्ना ने नंबरदारों से संगठन में एकता बनाए रखने और बैठकों में नियमित रूप से भाग लेने की अपील की।

साथ ही निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन की अगली बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्ण नंबरदार, कमलजीत नंबरदार, राजकुमार नंबरदार, केवल भाटिया, राजकुमार, शत्रुघन, संजीव लांबा, यशपाल, दीवान, पालाराम, बनवारी लाल और प्रकाश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed