फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Number of passengers increased, roadways buses decreased, Yamunanagar

सवारियों की संख्या बढ़ी, रोडवेज की बसें घटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Number of passengers increased, roadways buses decreased, Yamunanagar
यमुनानगर रोडवेज अड्डे पर खड़ी बसें और मौजूद यात्री व अन्‍य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की आबादी बढ़ने के साथ रोडवेज की बसों की यात्रा करने वाली सवारियों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं रोडवेज बसों की संख्या बढ़ने के बजाए घट गई है। वर्ष 1990 में यमुनानगर रोडवेज डिपो से 225 बसों का संचालन होता था। मौजूद समय में 130 बसों से काम चलाया जा रहा है। आबादी के हिसाब से यमुनानगर डिपो में करीब 275 बसें होनी चाहिए।
यमुनानगर रोडवेज डिपो की सालाना टर्नओवर 50 करोड़ से अधिक है। इसके बाद भी बसों की संख्या के मामले में पिछड़ा हुआ है। साल 1990 से यहां 225 बसों चलती थी। इससे पहले 176 बसों का संचालन होता है। मौजूदा समय में डिपो में 130 चल रही है। वहीं जिले की आबादी 14 लाख तक पहुंच गई। ऐसे में यहां 275 बसों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में रोजाना 50 हजार से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही। ऐसे में उन्हें अपने गंतव्य पर जाने के लिए निजी बसों पर निर्भर होना पड़ रहा है। रोडवेज विभाग 15 साल बाद बस को रिटायर कर देता है, जबकि पहले साढ़े सात लाख किलोमीटर चलने पर बस की मियाद खत्म होती थी। आधुनिक कल पुर्जे लगे होने के चलते बसों की मियाद को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 नई बस आने की उम्मीद
प्रदेश के कइ डिपो में नई बसें आनी हैं। इनमें यमुनानगर को 40, अंबाला को 45, करनाल को 45, पंचकूला को 45, पानीपत को 40, जींद को 35, कुरुक्षेत्र को 35, कैथल को 35, सोनीपत डिपो को टाटा मोटर्स की 25 बसें मिलेंगी। प्रदेश के अन्य जिलों में अशोक लीलैंड की बसें आनी है। नई बसों की लंबाई 11 की बजाए 12 मीटर की होगी। इससे सीटों की संख्या भी बढ़कर 52 से 56 सीटर की हो जाएगी। सभी बसें नई तकनीक बीएस-6 की होंगी। मौजूदा समय में रोडवेज बस की लंबाई 11 मीटर की है, जिनमें केवल 52 सीट हैं।

यात्रियों के मुकाबले बसों की संख्या कम है। उम्मीद है जल्द ही 40 बसें और नई आ जाएंगी। इससे डिपो में बसों की संख्या बढ़ जाएगी। नई बसें आने पर यात्रियों को परेशानी कम होगी। हमारा प्रयास रहता है किसी भी यात्री को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। -संजय रावल, यातायात प्रबंध, रोडवेज डिपो यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed