{"_id":"68151a88f1f684d6fd0db872","slug":"now-three-roadways-buses-will-run-for-shimla-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-137107-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अब शिमला के लिए चलेंगी रोडवेज की तीन बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अब शिमला के लिए चलेंगी रोडवेज की तीन बसें
Sat, 03 May 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 03 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गर्मी बढ़ने के साथ लोगों में पहाड़ी इलाकों में घूमने का उत्साह है। इसका अंदाजा रोडवेज बसों के पहाड़ी इलाकों के रूटों पर बढ़ते यात्रियों से लगाया जा सकता है।
रोडवेज भी यह मौका भुनाने के प्रयास में है। इस पर शिमला रूट पर बसों की संख्या दो से बढ़ाकर तीन कर दी गई है। अब यमुनानगर बस स्टैंड से शिमला के सुबह 5:30, 6:30 व 7:00 बजे बसें मिलेंगी।
इसके साथ सवा साल से बंद जम्मू का कटरा सहित अन्य पहाड़ी इलाकों के रूट शुरू करने व चालू रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने के लिए मंथन हो रहा है। उम्मीद है कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों तक नए रूट शुरू होने सहित चालू रूटों पर फेरे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
गर्मियों में जिले से काफी संख्या में लोग बच्चों की छुट्टियों के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने जाते हैं। इसके लिए अभी से लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
यमुनानगर डिपो की हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, मनाली व शिमला रूटों पर बस सेवा है। ऐसे ही उत्तराखंड में देहरादून व हरिद्वार रूटों पर डिपो की बसें हैं। इन रूटों पर बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ये देख शिमला रूट पर तीन में से बंद पड़ा एक समय दोबारा शुरू कर दिया गया है।
इससे शिमला रूट पर तीनों समय बस सेवा हो गई है। वहीं रोडवेज अफसरों का फोकस डिपो की बसों के जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के रूटों पर बस सेवा सुचारू रखने पर हैं।
सवा साल से बंद जम्मू का कटरा बहाल करने के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने की योजना चल रही है। ऐसा होने से गर्मियों व खासकर स्कूली छुट्टियों में बच्चों संग घूमने की योजना बना रहे लोगों का पहाड़ी इलाकों में आना-जाना आसान हो पाएगा।