{"_id":"6992236d56f0511be80b2c18","slug":"now-the-floor-of-the-district-civil-hospital-will-shine-with-electric-machines-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-151437-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अब इलेक्ट्रिक मशीनों से चमकेगा जिला नागरिक अस्पताल का फर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अब इलेक्ट्रिक मशीनों से चमकेगा जिला नागरिक अस्पताल का फर्श
Mon, 16 Feb 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में अब सफाई व्यवस्था को नई रफ्तार मिलने जा रही है। अस्पताल को जल्द ही सीएसआर फंड के तहत फर्श की सफाई के लिए दो आधुनिक इलेक्ट्रिक फ्लोर क्लीनिंग मशीनें मिलने जा रही हैं। इन मशीनों के आने से पांच मंजिला अस्पताल भवन में सफाई कार्य पहले से कहीं बेहतर और तेज गति से हो सकेगा। हालांकि सफाई के लिए एक मशीन है, लेकिन वह पुरानी है जो ठीक से काम नहीं करती।
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल का नया पांच मंजिला भवन करीब दो साल पहले 200 बेड क्षमता के हिसाब से तैयार किया गया था। लेकिन भवन के आकार के मुकाबले सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण पूरे परिसर की नियमित और प्रभावी सफाई करना चुनौती बना हुआ था। कर्मचारी मेहनत करने के बावजूद सभी मंजिलों की समुचित सफाई नहीं कर पाते हैं।
अस्पताल में प्रतिदिन 2100 से 2500 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अलावा मरीजों के तीमारदार और अन्य लोगों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। रोजाना हजारों लोगों के आने-जाने से फर्श जल्दी गंदा हो जाता है और कई जगहों पर कालापन साफ नजर आने लगता है। ऐसे में सीमित स्टाफ के सहारे हाथों से सफाई करना समय लेने वाला और थकाऊ काम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
अब अस्पताल को जो दो मशीनें मिलेंगी, वे बिजली से संचालित होंगी और उन पर बैठकर कर्मचारी आराम से फर्श की सफाई कर सकेंगे। इन राइड-ऑन फ्लोर क्लीनिंग मशीनों से कम समय में ज्यादा क्षेत्र को कवर किया जा सकेगा। इससे न केवल सफाई की गुणवत्ता सुधरेगी, बल्कि कर्मचारियों को होने वाली शारीरिक थकावट भी कम होगी।
अधिकारी मान रहे हैं कि मशीनों के उपयोग से सफाई कार्य में नियमितता आएगी और संक्रमण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। दो आधुनिक मशीनों की उपलब्धता से जिला नागरिक अस्पताल में सफाई कार्य में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। बेहतर सफाई व्यवस्था से मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। खासकर बरसात और सर्दियों के मौसम में फर्श पर जमा गंदगी और फिसलन की समस्या भी कम होगी।
जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान देना जरूरी है। सीएसआर फंड के माध्यम से जल्द ही सफाई मशीनें अस्पताल में आ जाएंगी जिनसे बड़ी राहत मिलेगी। इससे सफाई व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा। - डॉ. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर।