{"_id":"6fe6c0c0af7a17a7772be39b48a8b700","slug":"now-the-change-of-road-of-chachruali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुराना छछरौली रोड की बदलेगी तस्वीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुराना छछरौली रोड की बदलेगी तस्वीर
यमुनानगर।
Updated Fri, 27 Sep 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना छछरौली रोड से गुजरने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। पीडब्लूडी
विज्ञापन
विभाग ने इस सड़क की स्पेशल रिपेयर करवाने का निर्णय लिया है। इस पर 1
करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अमर उजाला ने खस्ताहाल इस सड़क के
मुद्दे को कई बार प्रमुखता से उठाया है।
छछरौली से जगाधरी शहर में आने व शहर से छछरौली की ओर जाने वाले हजारों लोग रोजाना पुराना छछरौली रोड का इस्तेमाल करते हैं। खस्ताहाल सड़क होने की वजह से जगह-जगह पर गड्ढों में पानी भरा हुआ है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी रोड स्थित केसर नगर, अमर विहार, तेलीपुरा व हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ती है। गर्मी व सर्दी में तो वाहन चालक जैसे तैसे सड़क को पार करते हैं, लेकिन बरसात के दिनों में जब सड़क विकराल तालाब का रूप धारण कर लेती हैं, तो इससे गुजरना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। एक्सईएन सत्यपाल सिरोहा ने बताया कि पुराना छछरौली रोड की स्पेशल रिपेयर पर एक करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
28 दिनों में टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और दो महीने में स्पेशल रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द काम शुरू कर लोगों को राहत प्रदान की जा सके।
क्षेत्रवासी बाले, थैंक्यू अमर उजाला
अमर उजाला ने खस्ताहाल इस सड़क के मुद्दे को कई बार प्रकाशित किया। जब लोगों को पता चला कि जल्द ही इस सड़क के दिन बहुरने वाले हैं, तो उन्होंने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि अमर उजाला ने इस सड़क की खस्ताहालत को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। हरियाणा इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ने वाली छात्रा प्रियंका, सुमन व एकता का कहना है कि अब उन्हें कालेज आने व जाने में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पडे़गा।