फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now sports competitions of Krida Bharti will be organized from six

Yamuna Nagar News: अब छह से कराई जाएंगी क्रीड़ा भारती की खेल प्रतियोगिताएं

Tue, 02 Sep 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Now sports competitions of Krida Bharti will be organized from six
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। क्रीड़ा भारती की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े में 12 खेलों की जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई जानी है। भारी बारिश को देखते हुए क्रीड़ा भारती ने प्रतियोगिता स्थगित करने का निर्णय लिया है। पांच सितंबर तक क्रीड़ा भारती की ओर से कोई प्रतियोगिता नहीं होगी।
प्रतियोगिताएं छह सितंबर से दोबारा शुरू करवाई जाएंगी। यह पखवाड़ा 12 सितंबर तक मनाया जाना है। ऐसे में संस्था देरी की भरपाई करने के लिए एक दिन में दो-दो प्रतियोगिताएं करवाने की योजना बना रही है। ताकि पखवाड़े का समापन तय समय पर किया जा सके।
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती की ओर से 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया था। परंतु बारिश के कारण इसमें खलल पड़ गया। 29 से 31 अगस्त तक केवल दो प्रतियोगिताएं ही करवाई जा सकी। जिससे लॉन टेनिस का अंतिम मुकाबला बारिश के कारण स्थगित करना पड़ा। सोमवार को भी बारिश के कारण प्रतियोगिता नहीं करवाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने दो दिन बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में क्रीड़ा भारती ने इसे ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित कर दी हैं। जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता ने बताया कि बारिश के चलते प्रतियोगिता में खलल पड़ गया है। अभी भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते फिलहाल प्रतियोगिताएं स्थगित की गई हैं। यह प्रतियोगिताएं छह अगस्त से दोबारा शुरू होंगी। छह अगस्त को वॉलीबॉल, सात को कबड्डी के मैच करवाए जाएंगे। इसके बाद एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed