फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now Sasauli pond will not overflow

Yamuna Nagar News: अब ससौली तालाब नहीं होगा ओवरफ्लो

Sat, 29 Jun 2024 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Now Sasauli pond will not overflow
यमुनानगर। ससौली का तालाब ओवरफ्लो नहीं होगा, इसके लिए यहां जल निकासी का काम शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य तेजिंद्र सिंह तेजी ने किया। उन्होंने ससौली के तालाब की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। साथ में नगर निगम एक्सईएन विकास धीमान, जेई अरविंद और संबंधित अधिकारी भी रहे।
विज्ञापन

ससौली निवासी शशी प्रसाद बंदूनी ने तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण को तालाब के ओवरफ्लो होने की शिकायत दी थी। इस पर प्राधिकरण के सदस्य तेजिंद्र ने संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि कैच द रेन अभियान और अमृत सरोवर योजना के तहत प्रशासन ने तालाबों की सफाई करवा दी थी। जिसके कारण तालाब ओवरफ्लो नहीं हुए। फिर भी अगर कोई तालाब ओवरफ्लो होता है तो प्रशासन मुस्तैदी से पानी निकासी का प्रबंधन करता है। नगर निगम एक्सईएन विकास धीमान ने बताया कि तालाब की जल निकासी का कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर जिला टास्क फोर्स स्वच्छ भारत मिशन के सदस्य अजय कुमार, निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि शिवराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed