फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now preparations to increase collector rate by 10 to 20 percent

Yamuna Nagar News: अब कलेक्टर रेट 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी

Tue, 02 Apr 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Now preparations to increase collector rate by 10 to 20 percent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर।
जिला प्रशासन की ओर से जमीनों के कलेक्टर रेट की प्रस्तावित नई दरों का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि पहले जनवरी में नई दरें लागू हो रही थी, पर इस फैसले को एफसीआर ने अप्रैल तक टाल दिया। जनवरी में नई दरें लागू करने को दिसंबर-2023 में जारी ड्राफ्ट में दरें दस से 43 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव था, पर अब जारी किए ड्राफ्ट में ज्यादातर जगह 10, 15 या 20 फीसद तक दरें बढ़ाने की तैयारी है।
कुछ जगह ही 20 से 30 फीसद के बीच बढ़ी दरें हैं, वहीं बहुत सी जगह कोई फेरबदल न कर गत वित्तवर्ष के ही कलेक्टर रेट की दरें प्रस्तावित की गई हैं। इन पर प्रशासन की ओर से 15 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां मांगे गए हैं, जिसके चलते मई के बीच या आखिर में नई दरें लागू होने की संभावना है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 हाउसिंग बोर्ड में रिहायशी कलेक्टर रेट 15400 है। दिसंबर में जारी ड्राफ्ट में यह 20790 (35 फीसद वृद्धि) प्रस्तावित था। अब जारी ड्राफ्ट में यह 18500 (20 फीसद वृद्धि) है। ऐसे ही सेक्टर 15 व 18 के हाउसिंग बोर्ड में रिहायशी कलेक्टर रेट 11550 है, जो दिसंबर के ड्राफ्ट में 15000 (29.87 फीसद वृद्धि) था, पर अब जारी ड्राफ्ट में 13500 (20 फीसद वृद्धि) है। सेक्टर-17 में रिहायशी कलेक्टर रेट 30800 है, जो दिसंबर के ड्राफ्ट में 38500 (25 फीसद वृद्धि) था, पर अब जारी ड्राफ्ट में 33500 (10 फीसद वृद्धि) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-17 पार्ट-2 का 15400 रेट दिसंबर के ड्राफ्ट में 19500 (26.62 फीसद वृद्धि) था, पर अब जारी ड्राफ्ट में 18500 (20 फीसद वृद्धि) है। सेक्टर-18 पार्ट-1 का 24200 रेट दिसंबर के ड्राफ्ट में 32670 (35 फीसद वृद्धि) था, जो अब जारी ड्राफ्ट में 26500 (10 फीसद वृद्धि) है। सेक्टर-18 पार्ट-2 का 17050 रेट दिसंबर के ड्राफ्ट में 22000 (29.03 फीसद वृद्धि) था, जो अब जारी ड्राफ्ट में 19500 (15 फीसद वृद्धि) है।
प्रोफेसर कॉलोनी का 20350 रेट दिसंबर के ड्राफ्ट में 24900 (22.36 फीसद वृद्धि) था, जो अब जारी ड्राफ्ट में 22500 (15 फीसद वृद्धि) है। इसके अलावा जिले की सभी तहसील के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लिए जमीनों के प्रस्तावित कलेक्टर रेट का ड्राफ्ट जिला प्रशासन की वेबसाइट यमुनानगर डाॅट निक डॉट इन पर देखे जा सकता है।
दिसंबर के ड्राफ्ट में सबसे अधिक जमीन के रिहायशी कलेक्टर रेट अमादलपुर गांव में किए जा रहे थे। यहां मौजूदा 2750 रेट को दिसंबर के ड्राफ्ट में 3950 यानी 43.64 फीसद अधिक बढ़ाने का प्रस्ताव था, पर अब जारी किए ड्राफ्ट में यहां दस फीसद ही वृद्धि के साथ 3100 रेट का प्रस्ताव है।
दर्ज कराएंगे आपत्ति : मनोज पंजेटा
रियल एस्टेट ब्रोकर एंड इंवेस्टर एसोसिएशन के उप प्रधान मनोज पंजेटा ने बताया कि भले दिसंबर में जारी ड्राफ्ट से अब जारी किए ड्राफ्ट में प्रस्तावित कलेक्टर रेट की बढ़ी दरें कम की गई हैं, पर एसोसिएशन पांच वर्षों से वृद्धि के बजाय कलेक्टर रेट की दरें 30 फीसद कम तक करने की मांग कर रही है। क्योंकि कोरोना काल से प्रॉपर्टी कारोबार में मंदी है। उसके बाद भी कलेक्टर रेट बढ़ते गए। पंचकूला, सीएम सिटी करनाल जैसे शहरों में सेक्टरों की जमीनों के कलेक्टर रेट यमुनानगर से कम हैं, इसलिए प्रस्तावित कलेक्टर रेट की दरों पर आपत्ति दर्ज कर कम की मांग करेंगे।

प्रस्तावित कलेक्टर रेट के ड्राफ्ट पर दावे-आपत्तियां 15 अप्रैल तक लिए जा रहे हैं। इसके बाद उनका निपटारा होगा और मंजूरी पर कलेक्टर रेट की नई दरें लागू होंगी। ऐसा मई के बीच या आखिर में हो सकता है। - श्यामलाल, डीआरओ, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed