फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now plywood industry of Yamunanagar will be able to compete with UP plywood industry

Yamuna Nagar News: अब यमुनानगर का प्लाईवुड उद्योग कर सकेगा यूपी प्लाईवुड उद्योग का मुकाबला

Sat, 22 Apr 2023 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Apr 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Now plywood industry of Yamunanagar will be able to compete with UP plywood industry
यमुनानगर। अब यमुनानगर का प्लाईवुड उद्योगपति उत्तर प्रदेश प्लाईवुड उद्योग का कर सकेगा मुकाबला। दरअसल जिला के प्लाईवुड उद्यमियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। जिले के जो उत्पाद अब तक देश के विभिन्न हिस्सों तक ट्रकों द्वारा सप्लाई किये जाते थे, वो अब भारतीय रेलवे की बीसीएनए वेगन द्वारा पहले की अपेक्षा 35 प्रतिशत कम भाड़े पर देश के किसी भी हिस्से में भेजा जा सकता है और इससे समय व धन की भारी बचत होगी। रेलवे के माध्यम से व्यापारी का सामान 4 दिनों में गुवाहाटी पहुंच जाएगा। जबकि ट्रकों के माध्यम से 10 से 12 दिन लग जाते थे और किराया भी अधिक खर्च होता था। यह सौगात शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी।
विज्ञापन


गुवाहाटी के लिए किया रवाना
दरअसल शिक्षामंत्री कंवरपाल ने देर सांय शुक्रवार को यमुनानगर से नीलगिरी एवं बॉलकेनो प्लाईवुड इंडस्ट्री का प्लाईवुड उत्पाद रेलवे के बीसीएनए वैगन में लादकर गुवाहाटी के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि सरकार का यह कदम एक तरफ जहां जिला यमुनानगर के उद्यमियों के समय व धन की बचत करेगा वहीं इससे प्रदूषण में कमी आएगी तथा तैयार माल की कम से कम टुट फुट होगी। उन्होंने कहा कि इस वैगन के चलने से यमुनानगर का प्लाईवुड व्यापारी उत्तर प्रदेश के प्लाईवुड व्यापारी से रेट में मुकाबला कर सकेगा। वहीं डीसी राहुल हुड्डा ने जिला के प्लाईवुड उद्यमियों से आह्वान किया कि वे बढ़ चढ़ कर इस स्कीम का फायदा उठायें तथा जिला यमुनानगर में निर्मित होने वाले सभी उत्पादों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ कर और भी प्रतिस्पर्धी बनाएं। उन्होंने बताया कि इस स्कीम को जिला यमुनानगर में क्रियान्वित करने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिला एमएसएमई केन्द्र के सहायक निदेशक वीपी सिंह वालिया ने सराहनीय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह प्लाईवुड उद्योग को बड़ी सौगात है। अब यमुनानगर से उद्योगपतियों का उत्पाद रेलवे के माध्यम से गुवाहाटी 4 दिनों में पहुंच जाएगा जबकि सड़क मार्ग से कई दिन लग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed