फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now players will aim at the shooting range in Delhi

Yamuna Nagar News: अब दिल्ली की शूटिंग रेंज में निशाना साधेंगे खिलाड़ी

Wed, 26 Nov 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Nov 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Now players will aim at the shooting range in Delhi
यमुनानगर। जिले के खिलाड़ी अब दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में निशाना साधेंगे। दरअसल, वहां होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए जिले के 11 खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ये प्रतियोगिताएं 11 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक चलेंगी। इसको लेकर शूटिंग रेंज के ये खिलाड़ी तेजली खेल स्टेडियम खुले शूटिंग रेंज के खेलो इंडिया लघु केंद्र में जमकर अभ्यास कर रहे। इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी हिस्सा तो लेंगे, साथ ही उन्हें आगे बढ़ने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की योजना खेलो इंडिया के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर खेल के जिले वाइज लघु केंद्र खोले गए हैं। इससे खिलाड़ियो को काफी राहत मिली है। क्योंकि, एक समय था शूटिंग रेंज के अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को दूसरे जिलों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन

लेकिन, जब से तेजली खेल परिसर में शूटिं रेंज के अभ्यास के लिए केंद्र खुला है, तब से खिलाड़ियों की भी संख्या बढ़ गई है। लघु केंद्र में 50 से 60 खिलाड़ी यहां अभ्यास कर रहे। वहीं, खिलाड़ियों को गीतू ठाकुर ट्रेनिंग दे रही हैं। गीतू खुद भी ऑल इंडिया स्तर पर सिल्वर मेडल भी हासिल कर चुकी है और अपने स्तर पर कई खिलाड़ियों को स्टेट व नेशनल के लिए तैयार कर चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed