{"_id":"668dd93adc68668d800789d4","slug":"now-happy-cards-will-be-made-at-block-level-only-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-121764-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अब ब्लॉक स्तर पर ही बनेंगे हैप्पी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अब ब्लॉक स्तर पर ही बनेंगे हैप्पी कार्ड
Wed, 10 Jul 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हैप्पी कार्ड पर रोडवेज बसों में सफर करने से पहले लोगों के पसीने छूट गए हैं। कार्ड बनवाने के लिए बस अड्डा यमुनानगर पर रोजाना सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों में धक्का-मुक्की तक देखने को मिल रही है। सुबह से ही लोग अड्डे पर पहुंच जाते हैं इसके बावजूद लोगों के कार्ड नहीं बन रहे। रोडवेज ने अब ब्लॉक स्तर पर ही हैप्पी कार्ड बनवाने का निर्णय लिया है।
आज से हर ब्लॉक में बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इससे काफी हद तक लोगों की परेशानी खत्म हो जाएगी। हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए बस अड्डा यमुनानगर स्थित जीएम कार्यालय पर रोजाना काफी भीड़ उमड़ रही है। अभी तक 45 हजार लोग कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनमें से करीब 23 हजार लोगों के कार्ड बन भी चुके हैं।
इसके बावजूद बस अड्डे पर लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही। लोगों की इस परेशानी को नौ जुलाई के अंक में प्रमुखता से उठाया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए रोडवेज महाप्रबंधक संजय रावल ने अब ब्लॉक स्तर पर ही लोगों के हैप्पी कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। बुधवार से हैप्पी कार्ड यमुनानगर बस अड्डे के अलावा जगाधरी बस अड्डा, साढौरा, बिलासपुर, प्रतापनगर, छछरौली, रादौर, सरस्वतीनगर के अड्डे पर भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस वक्त धान रोपाई का समय जोरों पर चल रहा है। लोग धान रोपाई में व्यस्त हैं। ऐसे में लोग अपना काम धंधा छोड़ कर हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लग रहे हैं। जिले में केवल एक ही जगह पर कार्ड बनने से भीड़ भी ज्यादा उमड़ रही है। लोग सैकड़ों रुपये किराया खर्च कर गांवों से यमुनानगर में आ रहे हैं। इससे उनका रुपया व समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
हरियाणा रोडवेज यमुनानगर के जीएम संजय रावल ने बताया कि हैप्पी कार्ड बुधवार से सभी खंडों के बस स्टैंड पर बनेंगे। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। जिन लोगों के कार्ड बनकर बस अड्डे पर पहुंच चुके हैं, उन्हें फोन कर सूचना दी जा रही है। यदि आवेदक के मोबाइल पर आया मैसेज डिलीट हो चुका है तो वह अपनी पंजीकरण संख्या दिखाकर कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल साथ लाना होगा।