फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now 40 candidates are in the election fray

Yamuna Nagar News: चुनावी रण में अब 40 प्रत्याशी

Tue, 17 Sep 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Now 40 candidates are in the election fray
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नामांकन पत्र वापस लेने की अवधि समाप्त होने के बाद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से 40 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन सभी उम्मीदवारों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए।
वहीं पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। राजनीतिक दल किसी बड़े नेता ने अपना कोई नामांकन वापस नहीं लिया है। उधर नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों ने अपना चुनावी प्रचार जोरों से शुरू कर दिया है। प्रत्याशी सुबह से शुरू होकर देर रात तक जनसभाओं में जुटे हैं।
विज्ञापन




यमुनानगर विस क्षेत्र में 10 उम्मीदवार



यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जननायक जनता पार्टी के इंतजार अली, भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम दास, इंडियन नेशनल लोक दल के दिलबाग सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रमन त्यागी, आम आदमी पार्टी से ललित कुमार त्यागी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से कंचन शर्मा, इंडियन प्रजा कांग्रेस के निर्मलजीत कौर, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)के मांगा राम, निर्दलीय कपिल व निर्दलीय सुखविंद्र ने यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय धर्मपाल सिंह व सुरेश कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगाधरी विस क्षेत्र से 11 प्रत्याशी मैदान में

जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अकरम खान इंडियन नेशनल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के आदर्श पाल, कंवर पाल भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के दर्शन लाल, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के अशोक कुमार, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के डॉ. नितेश चोपड़ा (हनी), इंडियन प्रजा कांग्रेस के सोनी, निर्दलीय आदित्य कुमार शास्त्री, निर्दलीय गुरदेव सिंह, निर्दलीय यजुवेंद्र सिंह, निर्दलीय योगेश सेठी उर्फ योगी ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय अफशां खान व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से अमनदीप ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है।

साढौरा विस क्षेत्र में नौ प्रत्याशी ठोक रहे ताल
साढौरा विधानसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। भारतीय जनता पार्टी के बलवंत सिंह, बहुजन समाज पार्टी के बृजपाल, आम आदमी पार्टी की रीटा रानी, इंडियन नेशनल कांग्रेस की रेणू बाला, भारतीय पंचायत पार्टी के जयपाल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जसबीर सिंह, आजाद समाज पार्टी के सोहिल, निर्दलीय पूजा नागरा व मामचंद साढौरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अरुण कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है।

रादौर विस क्षेत्र से 10 प्रत्याशियों में मुकाबला
रादौर विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी के धर्मपाल तीगरा, इंडियन नेशनल कांग्रेस के बिशन लाल सैनी, आम आदमी पार्टी के भीम सिंह राठी, भारतीय जनता पार्टी के श्याम सिंह राणा, आंबेडकर समाज विकास पार्टी के दयानंद, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के दीवान चंद कांबोज, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के मनदीप टोपरा तथा निर्दलीय अनिल कुमार बत्ता, निर्दलीय अशोक कुमार व जय प्रकाश शर्मा रादौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

नामांकन उठाने की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। पांच लोगों ने अपने नाम वापस लिए हैं, ऐसे में अब 40 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। वहीं प्रशासन की तरफ से शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन कराने की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां की जा चुकी हैं। - कैप्टन मनोज कुमार,डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed