फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Notice to farmers on burning crop residue

Yamuna Nagar News: फसल अवशेष जलाने पर किसानों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Notice to farmers on burning crop residue

विज्ञापन

कैथल। मनाही के बावजूद जो किसान खेतों में बचे फसल अवशेषों को जला रहे हैं, ऐसे किसानों के खिलाफ कृषि विभाग सख्त है। विभाग ने बीते माह में 100 से अधिक ऐसे किसानों को नोटिस जारी किए हैं, जिनके खेतों में फसलों के अवशेषों में आग लगी मिली है। नोटिस में फिलहाल इन किसानों को चेताया गया है कि दोबारा ऐसा न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि जिले में काफी संख्या में किसान धान रोपाई से पूर्व गेहूं के अवशेषों में आग लगा रहे हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषण तो हो ही रहा है, साथ में जब आग सड़काें तक पहुंच जाती है। यह आग सड़कों के किनारे खड़े हरे-भरे पेड़-पौधों को भी अपनी चपेट में ले लेती है। इससे पेड़-पौधे झुलस जाते हैं। जो पौधे ज्यादा छोटे होते हैं वे आग में जलकर नष्ट हो जाते हैं। इतना ही नहीं, जहां सड़क के किनारे आग लगी हो, वहां से निकलते समय वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। हवा के कारण आग की लपटें सड़कों के किनारे से भी आगे तक पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन


फसल अवशेषों में आग लगने की अधिकतर घटनाएं रात के समय देखने को मिलती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग अवशेषों में आग लगाने वालों पर निगरानी भी रख रहा है। विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। आग लगाने वाले किसानों का डाटा एकत्र कर विभाग के पास जमा करवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक डॉ. बलवंत सिंह ने बताया कि फसलों के अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों को नोटिस दिए जा रहे हैं। उन्हें चेताया जा रहा है कि दोबारा ऐसा किया तो कार्रवाई होगी। इसके अलावा विभाग की टीमें किसानों को इस संबंध में जागरूक भी कर रही हैं कि फसलों के अवशेषों को आग नहीं लगाएं। विभाग लगातार ऐसे किसानों पर निगरानी रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed