फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Notice to close the school running without permission and recognition

Yamuna Nagar News: अनुमति व मान्यता के बिना चल रहे स्कूल को बंद करने का नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Notice to close the school running without permission and recognition
शिक्षा विभाग की अनुमति व मान्यता के बिना रायपुर में चल रहे सनलाइट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रबंधक व संचालकों को एक सप्ताह में स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। यदि एक सप्ताह में स्कूल बंद नहीं किया गया तो इसके बाद एफआईआर सहित अन्य कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। ऐसे में लग रहा है कि शिक्षा विभाग पुलिस बल के साथ स्कूल बंद करवाएगा। स्कूल बंद होने की सूचना से अभिभावकों में अफरा-तफरी मची है। स्कूल में करीब सवा सौ विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने हजारों रुपये देकर नए सत्र में बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाया है। शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई रायपुर निवासी फारूक की शिकायत पर की है। फारूक ने बताया कि गांव में सनलाइट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चलाया जा रहा है। संचालकों के पास इसकी न तो कोई अनुमति है और न ही शिक्षा विभाग मान्यता है। इसे लेकर उन्होंने शिक्षा विभाग से स्कूल की शिकायत कर जांच की मांग की थी। फारूक ने इसकी शिकायत 29 नवंबर 2022 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दी थी। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जगाधरी के खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल पहुंचकर जांच की। इस दौरान संचालकों से स्कूल संबंधी दस्तावेज मांगे गए। स्कूल के पास किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं थे। जिस पर संचालकों से स्कूल चलाने की अनुमति मांगी, लेकिन उनके पास इसकी अनुमति नहीं थी। जांच में स्कूल पूर्णत: गैर कानूनी तरीके से चलता पाया गया। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से एक सप्ताह में स्कूल बंद करने के आदेश दिए। वहीं संचालकों को अनुमति दी गई यदि एक सप्ताह में स्कूल बंद नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सनलाइट स्कूल में क्षेत्र के सवा सौ से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। हालांकि अभी विभाग के पास इसकी सटीक जानकारी नहीं है। विभाग शुक्रवार से विद्यार्थियों सहित अन्य जानकारी जुटाएगा। स्कूल बंद की सूचना से अभिभावकों को बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। इस दौरान राजन, हरीश, संगीता ने बताया कि विभाग को पहले बच्चों की ओर ध्यान देना चाहिए था। वहीं शिक्षा विभाग स्कूल के विद्यार्थियों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करवाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों से ली दाखिला व मासिक फीस वापस करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के नियमों व अनुमति के बिना रायपुर में चल रहे सनलाइट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले बीईओ जगाधरी ने इसकी जांच की थी। जांच में स्कूल के पास कोई अनुमति व मान्यता होनी नहीं पाई गई। जिसके बाद स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। विद्यार्थियों की संख्या जुटाकर उन्हें दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। -विनोद कुमार कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed