फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Notice to 570 defaulters for non-payment of property tax, Yamunanagar

संपत्ति कर न जमा करने पर 570 बकाएदारों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Notice to 570 defaulters for non-payment of property tax, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने दो लाख रुपये से अधिक संपत्तिकर बकाया वाले संपत्ति धारकों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। संपत्तिकर जमा न करवाने पर निगम इनकी संपत्ति सील करेंगा। निगम की ओर से ऐसे 570 संपत्ति धारकों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिन पर दो लाख रुपये से अधिक संपत्ति कर बकाया है। इन संपत्ति धारकों पर निगम का करीब 26 करोड़ रुपये बकाया हैं। निगम की तरफ से अंतिम नोटिस भेजे गए हैं।
नगर निगम क्षेत्र में एक लाख 60 हजार संपत्ति धारक हैं। क्षेत्र के हिसाब से संपत्तिधारक से कर लिया जाता है। करोड़ों रुपये की संपत्ति लेकर भी कुछ लोगों निगम का मामूली कर जमा करवाने से गुरेज करते है। ऐसे में कई-कई साल का संपत्तिकर रुका हुआ है। बीते वर्ष निगम की ओर से बकाया संपत्तिकर जमा न करवाने वाले सैकड़ों संपत्ति धारकों की संपत्ति सील की थी। इस बार भी निगम बकाया जमा न करवाने वालों की संपत्ति सील करने की तैयारी है। निगम की ओर से पहले दो लाख रुपये से अधिक बकाया संपत्ति कर वाले 570 संपत्ति धारकों पर कार्रवाई की जाएगी। निगम ने इन्हें अब अंतिम नोटिस भेजाहै। इसके बाद एक लाख रुपये तक के बकायादारों की सूची तैयार कर उनकी संपत्ति सील की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष निगम की ओर से बकाया संपत्ति धारकों पर कार्रवाई करते हुए कई बड़े शोरूम, मैरिज पैलेस व एजेंसियों को सील किया था। हालांकि संपत्तिकर जमा करवाने के बाद इन्होंने इन्हें खोलने की अनुमति मिल गई थी। इस बार भी निगम की सूची में कई बड़े शोरूम, दुकानें, पैलेस है। जिनपर निगम जल्द ही कार्रवाई करेगा। बकाएदार यदि समय पर अपना संपत्ति कर जमा करवा देते है तो नगर निगम की बजट की कमी दूर हो जाएगी। क्योंकि सरकार ने नगर निगमों को दी जाने वाली ग्रांट से हाथ खींच लिया है। निगम को विकास कार्यों के लिए बजट की कमी खल रही है। ऐसी स्थिति में निगम के संसाधनों से आमदन पर ही नजर टिकी हुई है। इसके लिए निगम अब दुकानों का किराया, संपत्ति कर व ट्रेड लाइसेंस की फीस से आर्थिक स्थिति में सुधार करने की उम्मीद जमा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विभागों पर भी होगी कार्रवाई
संपत्तिकर केवल शहर के दुकानदारों, शोरूम संचालकों व अन्य संपत्ति धारकों पर ही बकाया नहीं। जिले के सरकारी विभाग भी निगम का लगभग 14 करोड़ रुपये संपत्ति कर दबाए बैठे है। इनकी रिकवरी को लेकर भी निगम की ओर से कदम उठाया गया है। निगम आयुक्त की ओर से इन विभागों को रिकवरी के लिए पत्र लिखा गया है। उम्मीद है जल्दी ही इन विभागों से संपत्ति कर की रिकवरी हो जाएगी।

नगर निगम के आयुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि नगर निगम का संपत्ति कर जमा न करवाने वालों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। दो लाख से अधिक का बकाया कर जमा न करवाने वालों को नोटिस भेजे गए हैं। निर्धारित समय में यदि बकाया जमा नहीं करवाया तो प्रापर्टी व दुकान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed