फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Notice issued to contractors on delay in ration supply

Yamuna Nagar News: राशन सप्लाई में देरी पर ठेकेदारों को नोटिस जारी

Sat, 23 Nov 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 23 Nov 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to contractors on delay in ration supply
यमुनानगर। हर माह सरकारी अनाज के डिपो पर देरी से राशन पहुंचाने वाले ठेकेदारों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस संबंध में डीएफएससी की तरफ से राशन सप्लाई करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से राशन सप्लाई व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। क्योंकि ठेकेदारों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। जरूरतमंद लोगों को डिपो से समय पर राशन नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जब से ठेकेदारों को डिपो पर राशन सप्लाई का ठेका दिया गया है तब से कहीं भी राशन समय पर नहीं पहुंच रहा है। हर माह की 20 तारीख के बाद ही डिपो पर राशन पहुंचना शुरू होता है। जिससे लोगों को बिना राशन के काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सारा राशन कभी भी डिपो पर एक साथ नहीं पहुंचता। यदि गेहूं व चीनी पहुंच जाता है तो बाजरा व सूरजमुखी का तेल नहीं आता। ऐसे में जो राशन एक बार मिलना चाहिए उसके लिए लोगों को कई-कई बार डिपो पर चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके लिए अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से ठेकेदारों पर सख्ती की जा रही है। नोटिस जारी करके ठेकदारों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिस महीने में लोगों को राशन दिया जाना है उससे पहले महीने की आखिरी तारीख का राशन डिपो पर पहुंचाना होता है।अधिकारियों से मिलीभगत करके ठेकेदार सप्लाई का समय आगे बढ़वा लेते हैं। ऐसा केवल इस बार नहीं बल्कि हर महीने होता है। यमुनानगर में दो ठेकेदार हैं जिन्होंने राशन सप्लाई का ठेका लिया हुआ है। जबकि एक ब्लॉक कोआपरेटिव स्टोर है, जो स्वयं ही राशन की सप्लाई करते हैं। जिले में कुल 253395 राशन कार्ड धारक हैं। लोगों को 587 डिपो के माध्यम से राशन दिया जा रहा है। काफी डिपो तो ऐसे हैं जहां राशन बिल्कुल भी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है: जीतेश गोयल
डीएफएससी जीतेश गोयल का कहना है कि समय पर राशन सप्लाई करने में ठेकेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इसके लिए दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। यदि उनके द्वारा कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया जाता तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed