{"_id":"689102d0b9cb30e86c0167c7","slug":"not-even-one-of-the-six-complaints-received-at-the-camp-was-resolved-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-141790-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिविर में पहुंची छह शिकायतों में एक भी नहीं निपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिविर में पहुंची छह शिकायतों में एक भी नहीं निपटी
Tue, 05 Aug 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में अधिकारियों को समस्याएं बताते लोग। डीआईपीआरओ
- फोटो : वनखंडेश्वर मंदिर के बाहर कतार में खड़े भक्त।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला सचिवालय में लगे समाधान शिविर में सीटीएम पीयूष गुप्ता के समक्ष छह शिकायतें पहुंची। इनमें से एक भी शिकायत पर मौके पर समाधान नहीं हो सका। शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को भेज दिया गया है।
शिविर में छछरौली निवासी मदन मोहन लाल ने तहसील संबंधी कार्य करवाने, खेड़ा मोहल्ला रादौर निवासी जयपाल ने कलानौर रेलवे यार्ड में यूनियन के लोगों द्वारा मारने की धमकी देने, खंडवा निवासी समय सिंह ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज करवाने, कुंजल जाटान निवासी वेद प्रकाश ने फैक्ट्री व कॉलोनी का पानी खेतों में जाने तथा भगवानगढ़ निवासी सुभाष चंद्र ने प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए शिकायत की।
सीटीएम पीयूष गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहें, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर व्यासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य है जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके।