{"_id":"65552959bfb60719b0094655","slug":"not-able-to-get-seats-in-special-trains-during-festivals-passengers-worried-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-9074-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: त्योहार पर स्पेशल ट्रेनों में नहीं मिल पा रही सीट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: त्योहार पर स्पेशल ट्रेनों में नहीं मिल पा रही सीट, यात्री परेशान
Thu, 16 Nov 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 16 Nov 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। पूर्वोत्तर भारत के प्रसिद्ध पर्व छठ पर घर जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यात्री स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंच रहे हैं, लेकिन भीड़ के कारण वे ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष गाड़ियां चलाई हैं, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को इन गाड़ियों का लाभ नहीं मिल रहा है। इस बार रेलवे ने दिवाली व छठ के लिए पांच विशेष गाड़ियां चलाई हैं, लेकिन यह गाड़ियां कम पड़ गई हैं। इन गाड़ियों के स्लीपर व सामान्य किसी भी कोच में सीट नहीं है। पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों में लंबी वेटिंग और नो रूम स्टेटस है। ऐसे में त्योहार पर घर जाने के लिए यात्रियों का सामान्य क्लास की बोगियों में चढ़ना आफत हो गया है। लोग ट्रेन पकड़ने स्टेशन आते हैं, लेकिन भीड़ के कारण बोगी में चढ़ पा रहे हैं। रात से सुबह हो रही है, लेकिन भीड़ के कारण वे ट्रेन नहीं पकड़ पाते हैं। भीड़ के कारण यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते हैं और ट्रेन छूटने की दशा में वे अगली गाड़ी की प्रतीक्षा में घंटों स्टेशन पर रुकने को मजबूर हैं। बता दें कि इस बार रेलवे की ओर से इस रूट पर मात्र दो ही अतिरिक्त गाड़ियां चलाई गई हैं। जबकि यहां पर हर साल त्योहारों पर घर जाने वालों की संख्या 50 हजार से ज्यादा होती है।
-- -- -- -- -- --
इन गाड़ियों में यह हालात
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 13006 हावड़ा मेल में छठ में नो रूम स्टेटस है। मात्र तीन वहीं छठ के दौरान वेटिंग 350 के हो गई है। जबकि एसी में भी वेटिंग 150 के पार है और 10 नवंबर के बाद से वेटिंग भी नहीं मिल पा रही है। इसी तरह अमृतसर से जयनगर जाने वाली 14674 शहीद एक्सप्रेस में वेटिंग 300 के पार है। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन जाती है। फिरोजपुर से चलकर धनबाद जाने वाली 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस में छठ तक सीट नहीं है। इसमें वेटिंग 400 के पार पहुंच चुकी है। छठ के आसपास वेटिंग भी नहीं है। जम्मूतवी से चलकर कोलकाता जाने वाली 13151 जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस में वेटिंग 400 के पार चली गई है। इसी तरह चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जाने वाली 12232 सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग चल रही है। इसी तरह बठिंडा, सरहिंद से चलाई विशेष गाड़ियों में भी सीट नहीं मिल पा रही हैं। ट्रेनों में आरक्षण न मिल पाने के कारण लोग सामान्य बोगी में चढ़ने को मजबूर हैं, लेकिन किसी भी गाड़ी की इन बोगियों में पैर रखने की जगह तक नहीं है। फैक्टरियों में काम करने वाले लक्ष्मण प्रसाद, रामदीया, गज्जू, भोलानाथ ने बताया कि वे कटिहार जाना चाहते हैं। किसी ट्रेन में न सीट और न ही वेटिंग मिल रही है। वे दो दिन से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर आ रहे हैं, लेकिन सामान्य में भारी भीड़ के कारण चढ़ नहीं पाते हैं। इसी तरह अन्य लोग भी स्टेशन पहुंच रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में चढ़ नहीं पा रहे हैं।
-- --
आज चलेगी यह ट्रेन
अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने एक और विशेष ट्रेन चलाई है। जो कटरा से कटिहार के बीच चलेगी। यह गाड़ी संख्या 04650 बुधवार देर रात साढ़े नौ बजे कटरा से चलेगी और जम्मूतवी, जालंधर, लुधियाना, अंबाला कैंट होते हुए सुबह करीब साढ़े छह बजे यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी। इसे यहां दो मिनट का ठहराव दिया गया है। यह सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गौंडा, गोरखपुर, छपरा, बरौनी होते हुए अगले दिन सुबह नौ बजे कटिहार पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04639 से 17 नवंबर को यह ट्रेन कटिहार से सुबह 11 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर सवा एक बजे यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी।