फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Noni Rana and Baba gang suspected in the shooting

Yamuna Nagar News: गोलीकांड में नोनी राणा व बाबा गैंग पर शक

Wed, 16 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 16 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Noni Rana and Baba gang suspected in the shooting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में सोमवार रात अलग-अलग स्थानों पर दो व्यापारियों के घरों पर हुए गोलीकांड में शक की सुई विदेश में बैठे लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर काला राणा के भाई नोनी राणा पर है। नोनी की ओर से कई कारोबारियों को फोन पर रंगदारी व जान से मारने की धमकियों भरे कॉल व संदेश आ चुके हैं। नोनी के अलावा 13 दिन से फरार बाबा गैंग दो गुर्गों की ओर सेगोलीकांड को अंजाम देने का भी अंदेशा है, चूंकि सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो संदिग्ध दिखे हैं।
एक जैसे अंदाज व कुछ समय के अंतराल में दोनों वारदात हुईं, इसलिए अनुमान है कि एक जगह सीसीटीवी फुटेज में बिना नंबर की बाइक पर दिखे दो संदिग्धों की ओर से ही दोनों जगह गोलीकांड अंजाम दिया गया है। सरोजनी कॉलोनी फेज-1 व हरबंसपुरा में हुए गोलीकांड को देखने से स्पष्ट अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों का मकसद किसी की जान लेना नहीं बल्कि अपनी दहशत फैलाना रहा।
विज्ञापन

दोनों जगह वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब लोगों के सोने का समय होता है। दोनों स्थानों पर व्यापारी भी परिवार सहित घर के सोने की तैयारी में थे कि तभी गोलियों की तड़तड़ाहट हुई। दोनों जगह ज्यादा गोलियां हवा में चलीं है। दोनों जगह गोलीकांड कर बदमाशों ने दिखाया कि उनके हौसले कितने बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि सरोजनी कॉलोनी फेज-1 में जिस कपड़ा व्यापारी रवि के घर पर गोलियां चलाईं, वहां पहले से पुलिस सुरक्षा दी गई थी। बताया जा रहा है कि कई माह पहले रवि को धमकी मिली थी, तब उन्हें पुलिस से गनमैन मिला था। हरबंसपुरा में भी जहां गोलीकांड हुआ, वहां से 500 मीटर दूर पुलिस नाका था। तब भी बदमाश दोनों जगह गोलियां चलाकर भाग गए।

विदेश में बैठे नोनी तक नहीं पहुंचे पुलिस के हाथ ः विदेश में बैठे सूर्य प्रताप सिंह उर्फ नोनी राणा द्वारा विदेशी नंबर से कई कारोबारियों को रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी के कॉल व संदेश आ चुके हैं। तब भी उस तक पुलिस के हाथ नोनी तक नहीं पहुंच पाए हैं। सभी मामलों की शिकायतों में थाने व पीड़ितों के नाम और रंगदारी की रकम बदल रहे हैं। साथ ही कारोबारियों में खौफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed