फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   None of the 16 complaints received at the grievance redressal camp were resolved

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में आई 16 शिकायतों में एक भी नहीं निपटी

Fri, 16 Jan 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
None of the 16 complaints received at the grievance redressal camp were resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) नरेंद्र सिंह के समक्ष 16 शिकायतें पहुंची। इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निपटारा नहीं हो सका। सभी शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजी गई हैं।
हरबंसपुरा निवासी जिला सिंह ने इंतकाल दर्ज करवाने, इंदिरा गार्डन निवासी रानी देवी ने परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने, यमुनानगर निवासी सुभाष रानी, बूडिय़ा निवासी जय सिंह और जगाधरी निवासी शोभा देवी ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने की शिकायत दी। इसके अलावा बूड़िया निवासी दिलशाद अहमद ने लाडो लक्ष्मी पेंशन लगवाने, इंदिरा कॉलोनी जगाधरी निवासी जनक राज ने पड़ोसी के प्लॉट से कचरा हटवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

यमुनानगर निवासी चिराग सिंघल ने बंदरों को पकड़ने के टेंडर में भ्रष्टाचार और सीएम विंडो पर कार्रवाई न होने, जगाधरी निवासी सोनिया गुप्ता ने अंसल टाउन के रिहायशी प्लॉट को कमर्शियल से हटवाने, विकास नगर निवासी दिव्या ने ऑनलाइन रजिस्ट्री में गलत स्टांप ड्यूटी लगाने तथा हुड्डा निवासी मोहिन्द्र ने प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने की समस्या रखी। इस पर अधिकारी ने संबंधित विभागों को हल करने के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की शिकायत का मौके पर ही निपटान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित हो, तब भी उसका समयबद्ध तरीके से जल्द निपटान सुनिश्चित किया जाए। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन, सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed