फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No warning board was put up even after the bridge collapsed.

Yamuna Nagar News: पुल गिरने के बाद भी नहीं लगाया कोई चेतावनी बोर्ड

Wed, 29 Oct 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
No warning board was put up even after the bridge collapsed.
मिट्टी डालकर बंद किया गया बाड़ी माजरा प​श्चिमी यमुना नहर का पुल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। 100 साल पुराना बाड़ी माजरा का पुल मंगलवार शाम पांच बजे बीच में से अचानक टूट कर दो हिस्सों में बंट गया। इस घटना को 24 घंटे से अधिक हो गए। मगर विभागीय अधिकारियों ने अभी तक कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया। पुल के नीचे से बह रही पश्चिमी यमुना नहर से ही मिट्टी निकाल कर टूटे पुल के दोनों छोर ढेर लगाकर इतिश्री कर ली गई। मगर, अभी भी लोग पुल कैसे और कहां से टूटा को देखने के लिए नजदीक आकर ताकझांक कर रहे। इन्हें रोकने के लिए मौके पर कोई व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में पुल का बचा हिस्सा भी कभी ढह सकता है।



विभाग का दावा, कर्मी कर रहे कार्य

उधर, सिंचाई विभाग के दावे के अनुसार पुल कर्मचारी काम कर रहे हैं। पुल के दोनों तरफ दीवार के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसकी सच्चाई जाने के लिए कार्यालय से टीम मौके पर पहुंची। हमने यहां देखा संबंधित विभाग का कोई कर्मचारी नहीं लगा था। केवल एक बीएसएनल कर्मी लगा था जो अपनी केवल को हटा रहा था। यहां तक कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया। बाड़ी माजरा की तरफ से दो से तीन लोग इस पुल पर खड़े थे। जिन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं था। उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है जनता को रोकने के लिए दोनों तरफ मिट्टी भी डाली गई और जल्द ही इस गिरे पुल के हिस्से सहित इसे मुख्यालय से मंजूरी लेने के बाद पूरी तरह से गिरा दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यालय से मंजूरी लेकर इस पुल को गिरा जाएगा। हमने कर्मचारी भेज दिए हैं। लोग पुराने पुल पर न आए कर्मचारी भेज कर दीवार बनाने के लिए कहा गया है। बाड़ी माजरा का यह पुराना पुल कंडम घोषित था। इसपर आवाजाही पूरी तरह से बंद की हुई थी। -विजय गर्ग, एक्सईएन, दादूपुर डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विजय गर्ग, एक्सईएन, दादूपुर डिवीजन।

मिट्टी डालकर बंद किया गया बाड़ी माजरा पश्चिमी यमुना नहर का पुल। संवाद

मिट्टी डालकर बंद किया गया बाड़ी माजरा पश्चिमी यमुना नहर का पुल। संवाद

मिट्टी डालकर बंद किया गया बाड़ी माजरा पश्चिमी यमुना नहर का पुल। संवाद

मिट्टी डालकर बंद किया गया बाड़ी माजरा पश्चिमी यमुना नहर का पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed