फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No other Dham accepted in front of Agroha Dham, Yamunanagar

अग्रोहा धाम के सामने दूसरा धाम स्वीकार नहीं : तरसेम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
No other Dham accepted in front of Agroha Dham, Yamunanagar
बैठक के दौरान मौजूद अग्रवाल समाज के लोग। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वती नगर। अग्रोहा धाम रक्षा समिति की बैठक सरस्वती नगर में अक्षय अग्रवाल के कार्यालय में हुई। अध्यक्षता कुरुक्षेत्र के तरसेम मित्तल ने की। मित्तल ने कहा कि अग्र समाज को अग्रोहा धाम के सामने दूसरा धाम स्वीकार नहीं होगा।
तरसेम ने कहा कि अग्रोहा में भव्य धाम बना है, जिसमें कुल देवी महालक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन का भव्य मंदिर, वैष्णो गुफा, शीतला माता मंदिर, सतियों के मंदिर व अन्य पूजा स्थल बने हुए हैं। वहीं एक तालाब व एक बड़ी धर्मशाला है। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने लोगों के सहयोग से वहां 56 अग्र विभूतियों की मूर्तियां लगवाई हैं। महाराजा अग्रसेन का सुंदर मंदिर बनवाया गया है। अब अग्रवाल सम्मेलन का एक बड़ा दल समाज की कुलदेवी मां लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन के धाम की प्रतिष्ठा व मर्यादा पर चोट पहुंचाने की योजना बना रहा हैं।
विज्ञापन

यह दल अग्रोहा धाम के सामने 500 करोड़ की लागत से एक और अग्रोहा धाम बनाना चाहता है, जिसकी अग्रवाल समाज कड़ी शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि इससे अग्रवाल समाज में फूट पड़ जाएगी और समाज दो हिस्सों में विभाजित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुलदेवी महालक्ष्मी ने वरदान दिया था कि जब तक अग्र समाज में एकता व सहमति रहेगी तो वे उनके पास वास करेंगी। अरुण गर्ग, अक्षय अग्रवाल, श्याम मित्तल, पवन अग्रवाल, सरवन अग्रवाल, गौरव गोयल, कपिल शिशु, पंकज ने बताया कि वे सभी अग्रोहा धाम की रक्षा के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि यदि धाम बनाना ही चाहते हैं, तो कम से कम 50 किलोमीटर दूर बनाया जाएगा। धाम के सामने दूसरा धाम नहीं स्वीकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed