फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No new big industry has been set up: Dipendra

कोई नया बड़ा उद्योग नहीं लगा : दीपेंद्र

Wed, 17 Jul 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
No new big industry has been set up: Dipendra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल नागरिक अस्पताल से मंगलवार को रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा शुरू की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सियासी हमला बोला। उन्होने कहा यमुनानगर की प्लाईवुड की इंडस्ट्री का काम ठप हो गया। यमुनानगर की पेपर मिल बंद हो गयी। 10 साल में यहां कोई नया बड़ा उद्योग नहीं आया। खनन माफिया सब कुछ लूट ले गया।
अंबाला लोस सांसद वरुण चौधरी, रादौर विधायक डॉ. बीएल सैनी, वरिष्ठ नेता रमन त्यागी की मौजूगगी पदयात्रा सिविल अस्पताल से शुरू होकर सरदार भगत सिंह चौक तक चली। इस दौरान भीषण उमस और धूप के बावजूद सड़कों पर जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। कई जगह लोगों ने जेसीबी से फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा रूट पर किसानों, अधिवक्ताओं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा का स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इनमें इंटक यूनियन, मोटर मार्केट यूनियन, ई-रिक्शा यूनियन, स्टोन क्रशर यूनियन, प्लाइबोर्ड यूनियन, मीना बाजार एसोसिएशन आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद हुड्डा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से केंद्र की बीजेपी सरकार के मंत्री हरियाणा से केवल वोट मांगकर जाते हैं। उन्हें हरियाणा को कुछ देकर भी जाना चाहिए। आज गृहमंत्री जी आए हैं तो कम से कम अग्निवीर योजना रद्द कर दें, अहीर रेजिमेंट के गठन की घोषणा कर दें।
उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से सवाल किया कि वे बताएं एनसीआरबी के अनुसार देश में सबसे ज्यादा अपराध दर हरियाणा में क्यों है, देश में सबसे ज्यादा नशा हरियाणा में क्यों है, सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर हरियाणा में क्यों है, हरियाणा की तरह पोर्टल, फैमिली आईडी गुजरात में लागू क्यों नहीं हैं। बीजेपी ने हरियाणा के लोगों को पोर्टल और आईडी के जंजाल में क्यों फंसा दिया।

उन्होंने कहा कि यमुनानगर के लोग सवाल पूछ रहे हैं कि यहां के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के 100 पद खाली क्यों है? अस्पताल की बिल्डिंग क्यों टूट रही, रोज टाइल क्यों गिर रही है? हुड्डा ने कहा कि मीराबाई बाजार के प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें बताया सरकार ने रजिस्ट्रियां बंद कर दी हैं, आम लोगों को जमीन-जायदाद खरीदने-बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद दीपेन्द्र ने कहा कि भाजपा सरकार बताए हरियाणा का युवा सबसे ज्यादा बेरोजगारी क्यों झेल रहा है, सबसे ज्यादा नशा हरियाणा में क्यों बढ़ा। यहां का युवा बेरोजगारी, नशा और पलायन की चपेट में आ गया। देश की सीमा पर रक्षा करने का सपना देखने वाला युवा आज डंकी के रास्ते दूसरे देश की सीमाओं को अवैध रूप से पार कर पलायन को मजबूर क्यों है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की पक्की नौकरियों में ज्यादातर दूसरे प्रदेशों के लोगों की भर्ती की गयी। हरियाणा के नौजवानों को सीईटी, पेपर लीक, भर्ती घोटालों, कौशल निगम, अग्निपथ और कच्ची भर्तियों में उलझाकर उनका भविष्य बर्बाद कर दिया। न्याय मांगने वाली खिलाड़ी बेटियों को दिल्ली की सड़कों पर घसीटा गया। 500 स्कूलों के बच्चों तक को सड़कों पर धरने पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed