फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No DJ, no baraat, marriage without dowry

Yamuna Nagar News: डीजे न बरात, दहेज लिए बिना किया विवाह

Sun, 15 Jun 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
No DJ, no baraat, marriage without dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नकुड़ के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल ने जिले के तेलीपुरा गांव की अर्षा के साथ बिना दहेज की शादी की है। उन्होंने केवल दहेज नहीं लिया बल्कि शादी में न तो डीजे बजा और न ही बरात में मेहमानों की भीड़ भाड़ थी। वह केवल परिवार के साथ आए और अर्षा को अपनी जीवन संगिनी बनाकर साथ ले गए।
तेलीपुरा गांव निवासी सतीश गुर्जर ने बताया कि वह ईस्माइलपुर स्थित को-ऑप्रेटिव बैंक में क्लर्क है। इसके अलावा खेती भी करते हैं। उसकी बेटी अर्षा एमए इकोनोमिक्स पास है। काफी समय से वह बेटे के लिए अच्छे वर की तलाश में थे। इसी दौरान नकुड़ से विशाल का रिश्ता उनकी बेटी के लिए आया। विशाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
विज्ञापन

उन्होंने जांच-पड़ताल की और शादी के लिए बात आगे बढ़ाई। रिश्ता तय करने से पहले ही विशाल ने शर्त रख दी कि वह शादी में दहेज बिल्कुल भी नहीं लेंगे। साथ ही शादी में कोई धूम धड़ाका नहीं होगा। शादी में भी केवल परिवार के सदस्य ही आएंगे। वह दो जोड़े में दुल्हन को शादी करके ले जाएंगे। यहां तक की शादी में दुल्हन के जेवर तक नहीं लिए। यह शादी बहुत ही साधारण तरीके से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अच्छी पहल : अंजू

उत्थान संस्थान की निदेशिका डॉ. अंजू बाजपेयी का कहना है कि यह एक अच्छी पहल है। अर्षा व विशाल की शादी से दूसरों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। क्योंकि आज माहौल ऐसा बन गया है जहां पर लड़कियों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। शादी में कभी गहने कम देने, मनपसंद बाइक या गाड़ी नहीं मिलने तथा अन्य कारणों को लेकर झगड़े हो रहे हैं। इन्हें रोकने का यही तरीका है कि सभी खुद से एक अच्छी पहल करें। शादी सामान्य तरीके से होनी चाहिए, कोई दिखावा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed