फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No discussion on election issues, voters remained silent

Yamuna Nagar News: चुनावी मुद्दों पर चर्चा नहीं, मतदाताओं ने साधी चुप्पी

Thu, 20 Feb 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
No discussion on election issues, voters remained silent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। निकाय चुनाव में मतदान को लेकर 10 दिन का समय शेष है। लेकिन, शहर की सरकार के चुनाव को लेकर भी तक माहौल तैयार नहीं हुआ है। राजनीतिक दलों ने भी चुनाव प्रचार के लिए कोई रणनीति अभी तक तैयार नहीं की है। हैरत की बात ते यह है कि सत्ताधारी दल भाजपा ओर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस भी प्रचार को धार नहीं दे रही।
उधर, मतदाता भी चुनाव को लेकर अभी तक उदासीन ही नजर आ रहे हैं। शहर में कहीं पर भी चुनावी माहौल नजर नहीं आया। निकाय चुनाव को लेकर टीम ने शहर में माहौल जानने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की पड़ताल की। ट्विन सिटी जगाधरी और यमुनानगर को मिलाकर 10 साल पहले नगर निगम बनाया गया था। दो बार मेयर का चुनाव हो गया है।
विज्ञापन

यह तीसरा चुनाव है। लेकिन अभी तक दोनों ही शहरों और नगर निगम में जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में निकाय चुनाव माहौल नजर नहीं आया। मेयर पद पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन, शहर में कहीं भी चुनाव प्रचार होता दिखाई नहीं दे रहा है। चुनाव में होने वाली नुक्कड़ सभाएं भी अभी तक शुरू नहीं हुई। यही हाल 22 वार्डों में अपनी किस्मत आजमा रहे 87 पार्षद भी वार्डों में चुनावी माहौल अभी तक नहीं बना पाए। जिस कारण मतदाता भी अभी चुनाव को लेकर उदासीन ही बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed