फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No clue about those who fired at the liquor shop and Ilet centre

Yamuna Nagar News: शराब ठेके व आईलेट सेंटर पर फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं

Tue, 03 Jun 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
No clue about those who fired at the liquor shop and Ilet centre
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। गोबिंदपुरी रोड स्थित शराब ठेके पर फायरिंग कर पर्चियां फेंकने वाले बदमाशों को पुलिस आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाई। न ही पुलिस हिंदुस्तान मोटर्स के मालिक से दो करोड़ की रंगदारी मांगने वालों को पता लगा पाई है। पुलिस 15 मई को व्यासपुर स्थित आईलेट सेंटर में फायरिंग करने वालों को भी नहीं पकड़ पाई है।
हालांकि इस मामले में मोहाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किय है, लेकिन अभी तक पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर नहीं लाई है। पुलिस छोटी छोटी चोरियों में आरोपियों को पकड़ वाहवाही लूट रही है, लेकिन जिले में हुई तीन बड़ी वारदातों का पर्दाफाश करने में नाकाम है। बड़ी वारदातों से शहर के व्यापारी कारोबारी दहशत में है। इसी दहशत के चलते हाल ही में हुए शराब ठेकों की बोली में अधिकतर कारोबारियों ने दूरी बनाई रखी।
विज्ञापन



सात मई को गोबिंदपुरी रोड स्थित शराब ठेके पर बदमाशों द्वारा पांच पर्चियां ठेके अंदर फेंकने के बाद 12 राउंड की फायरिंग की थी। इन पर्चियों पर बंबीहा गैंग व कौशल चौधरी के अलावा एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ मिला। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक न तो पुलिस मोबाइल नंबर ट्रेस कर पाई और न ही गैंगस्टरों तक पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दिन शहर के हिन्दुस्तान मोटर्स के मालिक से विदेशी नंबर से संदेश भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर जान गंवाने की बात कही गई थी। रंगदारी मांगने की वारदात के बाद पुलिस ने कारोबारी के घर पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए हुए है, लेकिन रंगदारी मांगने वालों का अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है।

उधर, 15 मई को व्यासपुर के फ्लाइंग कलर आइलेट सेंटर पर एक युवक ने अंदर घुस कर दहशत फैलाने के लिए 14 राउंड की फायरिंग की थी। जिसमें मोहाली पुलिस ने एक आरोपी अंकित राणा को गिरफ्तार किया है। यमुनानगर पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने का दावा कर रही थी। लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले में भी पीछे है।
तीनों मामलों में जांच चल रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ को जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा। - सुरेंद्र भोरिया, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed