{"_id":"67e5a14538d4a0818f0fb15a","slug":"no-clue-about-the-killers-of-the-policemans-brother-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-135207-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिसकर्मी के भाई के हत्यारों का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिसकर्मी के भाई के हत्यारों का सुराग नहीं
Fri, 28 Mar 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक सप्ताह पहले सदर थाना जगाधरी के मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में हुई पुलिसकर्मी के भाई की हत्या का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है लेकिन पुलिस के हाथ हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच पा रहे। पुलिस अफसरों का कहना है कि कई अलग-अलग बिंदुओं पर जांच चल रही है।
जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में यमुनानगर पुलिस में तैनात एएसआई के भाई भारत भूषण का शव मिला था। जिसकी गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। उसी समय पुलिस लगातार हत्याकांड का खुलासा करने का प्रयास का रही है। पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की थी।
साथ ही कई अलग-अलग बिंदुओं पर भी छानबीन की गई। इसके बावजूद भी पुलिस को हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कोई सबूत हाथ नहीं लगा। यही नहीं पुलिस की अब तक की जांच में हत्या के पीछे के कारण तक भी स्पष्ट नहीं हुए हैं। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं। एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कुछ व्यक्तियों से पूछताछ की गई है। जिसमें कुछ तथ्य सामने आएं हैं। उनकी तस्दीक की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।