फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No attention on the highway, innocent devotees will remain upset

Yamuna Nagar News: हाइवे पर नहीं ध्यान, भोले भक्त रहेंगे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
No attention on the highway, innocent devotees will remain upset
यमुनानगर। श्रावण माह के साथ अगले सप्ताह से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। इसमें कुरुक्षेत्र-सहारनपुर हाईवे के रास्ते हरिद्वार जाने वाले यमुनानगर सहित अन्य जिलों व राज्यों के कांवड़ियों को परेशानी हो सकती है। इसका कारण यह है कि न तो लोनिवि हाईवे के हालात सुधार पाया है और न यहां अन्य अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए प्रशासनिक स्तर से कोई ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि जहां रादौर में हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है, वहीं यमुनानगर में जोड़ियों से विश्वकर्मा चौक तक सीसी रोड न बनने से सड़क पर गड्ढे बने हैं और जलभराव है। इसी तरह पुराना हमीदा समीप हाईवे के दोनों ओर आधे हिस्से में ट्रक खड़े हैं, वहीं शेष हिस्से में मिट्टी व गड्ढे हैं। इससे एक तो बार-बार ट्रैफिक जाम हो रहा है दूसरा यह कि हादसे हो रहे हैं। ऐसे में हालात न सुधरे तो यहां से कांवड़ लेकर निकलने वाले शिवभक्तों को परेशानी होगी।
विज्ञापन


हर साल रास्तों से हटते ट्रक, इस बार अभी कार्रवाई नहीं
जिले में कुरुक्षेत्र-सहारनपुर हाईवे से ही बड़ी संख्या में हिमाचल, पंजाब व हरियाणा के अलग-अलग जिलों से कांवड़िये हरिद्वार कांवड़ में गंगाजल लेकर आते हैं। उनकी सुविधा के लिए हर साल जिला प्रशासन की ओर से पुराना हमीदा सहित अन्य जगह हाईवे व अन्य सड़कों व उनके किनारे से ट्रक व अन्य वाहन हटाए जाते हैं। किंतु अभी तक ना तो यह कार्रवाई हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण ट्रक व अन्य वाहन कांवड़ यात्रा के रूट के रास्तों व उनके किनारे खड़े नजर आ रहे हैं। इनमें सबसे अधिक पुराना हमीदा समीप कुरुक्षेत्र-सहारनपुर हाईवे पर हैं। जहां मार्ग के आधे हिस्से पर ट्रक खड़े होने के साथ ठीक भी किए जा रहे हैं। बचे आधे मार्ग मिट्टी व गड्ढे हैं। दिनभर वाहनों की आवाजाही के बीच धुल के गुबार और ट्रैफिक जाम की स्थिति है। ज्यादा परेशानी शाम बाद होती है, क्योंकि मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं है । ऐसे में ना तो गड्ढों का पता चलता है और ना बारिश से हुए जलभराव का। इससे हादसे की आशंका रहती

नहीं बना सीसी रोड, झटकों का सफर जारी
कुरुक्षेत्र-सहारनपुर हाईवे के जोड़ियाें से विश्वकर्मा चौक तक 2.18 किमी. हिस्से में रादौर जाते रास्ते पर गड्ढे-पानी है और यमुनानगर आते रास्ते भी रोड की बजरी बिखर गई है। हालांकि छह माह से इस हिस्से में पीडब्ल्यूडी की सीसी (सीमेंट-कंकरीट) रोड बनाने की योजना है, पर वह अभी तक टेंडर से बाहर नहीं आई। ना ही रोड पर पैचवर्क हो रहा है। ऐसे में गड्ढों में वाहन चालकों का झटकों भरा सफर जारी है। यही दिक्कत यहां से कांवड़ लेकर निकलने वाले शिवभक्तों को झेलनी पड़ सकती है।


वर्जन-
इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। जहां भी कोई समस्या है, उसका जल्द समाधान कराया जाएगा। किसी को कोई परेशानी ना हो, ऐसा प्रयास रहेगा। - आयुष सिन्हा, डीसी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed