फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No arrangement for drainage, dirty water accumulated on the main road of Alisherpur Majra

पानी निकासी का नहीं इंतजाम, अलीशेरपुर माजरा की मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
No arrangement for drainage, dirty water accumulated on the main road of Alisherpur Majra
गांव अलीशेरपुर माजरा की मुख्य सड़क इन दिनों तालाब में बदल चुकी है। सड़क पर गंदा पानी एक फीट से अधिक जमा हुआ है। ऐसे में सड़क से निकलने का रास्ता नहीं बचा और साइड से जो जगह बची उस पर से भी गुजरते समय लोग फिसलकर चोटिल हो रहे। वहीं लंबे समय से सड़क पर गंदा पानी जमा होने के चलते बदबू आने लगी है। ऐसे में आसपास रह रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के चलते गांव में बीमारियां फैलने का भी भय बना हुआ है।
विज्ञापन

गुहार लगाने के बाद नहीं हुआ समाधान
ग्रामीणों द्वारा लिखित में समस्या से अवगत करवाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो पाया। ग्रामीण रमेश कुमार, तरसेम, महेंद्र, हरपाल सिंह, ऋषि पाल, विजय कुमार, राहुल कुमार, ईश्वर सिंह, रामकुमार प्रजापत, जगदीश कश्यप व रामकली आदि का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क पर पिछले काफी समय से गांव का गंदा पानी जमा है। जिसके चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के कारण अब ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। वहीं इस बारे में गांव के सरपंच रहे मिंटू कुमार का कहना है कि गांव में पानी निकासी का इंतजाम करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से नाला बनवाने की गुहार लगाई गई है। इतना ही नहीं पीडब्ल्यूडी विभाग व उपायुक्त को लिखित में शिकायत भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed