फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nitin tops in singing, Saloni tops in playing

Yamuna Nagar News: गायन में नितिन, वादन में सलोनी अव्वल

Thu, 20 Feb 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Nitin tops in singing, Saloni tops in playing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में चल रहा दो दिवसीय नवरंग कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। दूसरे दिन नृत्य, गायन, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, वाद्य यंत्र इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का द्वितीय सत्र प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार की अध्यक्षता में करवाया गया। वहीं, कार्यक्रम सांस्कृतिक समिति संयोजक डॉ. ललित कुमार और प्रो. सीमा के नेतृत्व में करवाया गया। कार्यक्रम में छछरौली एसडीएम रोहित कुमार मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित और विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. ललित कुमार ने अपनी टीम के साथ संगीत से मुग्ध कर दिया। प्रो. प्रतिभा व प्रो. रुचिका ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने भारत की समृद्ध धरोहर की मंच से झलक दिखाई। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बने विजेता


इस दौरान गायन में नितिन ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय व खुशी ने तृतीय स्थान पाया। वाद्य यंत्र तबला वादन में सलोनी ने प्रथम, हारमोनियम वादन में रोहित ने द्वितीय व खुशी ने तृतीय स्थान पाया। पश्चिमी गायन (सोलो) में जतिन ने प्रथम, अमिजोत सिंह ने द्वितीय और नितिन ने तृतीय स्थान पाया। लोक नृत्य (सोलो) में सुखदीप कौर ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय और नैंसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मोनो एक्टिंग में सुखदीप कौर प्रथम, नितिन द्वितीय व दिवांशु तृतीय रहा। शास्त्रीय एवं अर्ध-शास्त्रीय नृत्य (सोलो) में दिवांशु प्रथम, दिव्या द्वितीय और नितिन तृतीय रहा। सामान्य समूह नृत्य में हिमनंदनी व निरु ने प्रथम, नितिन व सुखदीप कौर ने द्वितीय और दिव्यता व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed