{"_id":"678566293bc6f82e630fd66a","slug":"nisha-won-silver-medal-in-weightlifting-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-131448-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भारोत्तोलन स्पर्धा में निशा ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भारोत्तोलन स्पर्धा में निशा ने जीता रजत पदक
Tue, 14 Jan 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कर्णम मल्लेश्वरी फाउंडेशन यमुनानगर की एथलीट निशा ने अस्मिता खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 में रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। निशा ने स्नैच में 61 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 77 किलोग्राम का वजन उठाया। जिससे कुल 138 किलोग्राम का वजन हासिल हुआ।
ओडिशा के गंजाम जिले के बरहामपुर शहर के महात्मा गांधी स्टेडियम में आठ जनवरी से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलने वाली चैंपियनशिप में कर्णम मल्लेश्वरी फाउंडेशन की एथलीट 14 वर्षीय निशा 49 किलोग्राम युवा वर्ग में यह पदक हासिल कर नाम चमकाया। फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक राजेश त्यागी व कोच नवीन कुमार ने यह जानकारी दी।
त्यागी ने बताया कि भारत की पहली महिला ओलंपिक पदक विजेता डॉ. कर्णम मल्लेश्वरी की ओर से स्थापित फाउंडेशन जमीनी भारोत्तोलन प्रतिभाओं की प्रतिभा को निखार रहा है। निशा की इस उपलब्धि पर डॉ. कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा कि रजत पदक हमारे एथलीटों की सफलता उनकी दृढ़ता और दृढ़ संकल्प का प्रतिबिंब है। हमें निशा की शानदार उपलब्धि पर बेहद गर्व है। उनकी जीत भविष्य में कई और जीत की ओर एक कदम है।