फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nirankari volunteers cleaned the concrete ghat

Yamuna Nagar News: निरंकारी स्वयंसेवकों ने की पक्के घाट की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nirankari volunteers cleaned the concrete ghat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। बाबा हरदेव सिंह महाराज की जयंती के अवसर पर निरंकारी स्वयंसेवकों ने रविवार को पक्के घाट पर सफाई की। आयोजन संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से हुआ। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन के तृतीय चरण का शुभारंभ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के बेटे नेपाल राणा, जोनल इंचार्ज संत सुरिंद्र पाल सिंह, क्षेत्रीय संचालक विक्रम गांधी, को-ऑर्डिनेटर दिल्ली संजय सैनी ने किया। सेवादल अधिकारी राजेश सलूजा ने बताया कि यह अभियान देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से अधिक स्थानों पर एक साथ किया है।
विज्ञापन

संयोजक पवन ग्रोवर ने बताया कि रादौर में यह अभियान आओ संवारे यमुना किनारे के रूप में श्रमदान करके किया गया। यह पहल केवल सफाई तक सीमित रहकर ही नहीं बल्कि समाज कल्याण के और सेवा कार्यों के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध होगी। सतगुरु सुदीक्षा महाराज का भी यही संदेश है कि हम धरती को और भी सुंदर स्वरूप में छोड़कर जाएं। यह अभियान उसी संकल्प का साकार स्वरूप है, जो समाज को जागरूकता व समर्पण की दिशा प्रदान करेगा। मौके पर गुरुचरण सिंह मुखी जठलाना, पृथ्वीराज सिंह, बालकराम, सन्नी ग्रोवर, रजत सलूजा, जयप्रकाश, जसमेर नागल, जगदीश सचदेवा, हुस्नलाल और चंद्रपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed