फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nine people were stuck in the district hospital lift for half an hour

Yamuna Nagar News: लिफ्ट में आधे घंटे अटकी रहीं नौ लोगों की सांसें

Fri, 25 Apr 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nine people were stuck in the district hospital lift for half an hour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की लिफ्ट में वीरवार को दो छोटे बच्चों समेत नौ लोग तीसरी मंजिल पर फंस गए। आधा घंटा तक फंसे रहने से सभी का लिफ्ट में बुरा हाल हो गया। लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। जब उन्हें बाहर निकाला गया तो सभी पसीने से तरबतर थे।
एक बच्ची जब लिफ्ट में फंसी तो उससे थोड़ी देर पहले ही उसे दौरा पड़ा था। माता-पिता को इस बात की चिंता सता रही थी कि कहीं लिफ्ट में बच्ची की तबीयत न बिगड़ जाए। इससे पहले सुबह के समय नर्सिंग कॉलेज से प्रशिक्षण पर आए दो छात्र भी लिफ्ट में फंस गए थे।
विज्ञापन

अस्पताल में गेट के सामने लगी लिफ्ट नंबर दो वीरवार को चौथी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर की तरफ आ रही थी। लिफ्ट में डेढ़ साल की बच्ची के साथ उसके माता-पिता समेत कुल नौ लोग थे। जैसे ही लिफ्ट तीसरी व दूसरी मंजिल के पहुंची तो बीच में ही बंद हो गई। लिफ्ट के बंद होने से लोग डर गए। उन्होंने अंदर चिल्लाना शुरू कर दिया। वह मदद के लिए आवाज लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों लिफ्ट के अंदर से मदद के लिए इमरजेंसी अलार्म भी बजाया। परंतु 20 मिनट तक कोई भी उन्हें निकालने नहीं पहुंचा। इधर तेज गर्मी पड़ रही थी। लिफ्ट में नौ लोग होने से उमस व गर्मी से सभी का बुरा हाल होने लगा। बाद में इलेट्रिशियन चाबी लेकर पहुंचा तो उसने दरवाजा खोला। लिफ्ट तीसरी व दूसरी मंजिल के बीच फंसी थी। इस पर उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में किसी तरह लिफ्ट को तीसरी मंजिल पर लाया गया और बाहर निकाला गया।
बाहर निकल कर ली राहत की सांस
संदीप ने बताया कि उसकी छोटी बेटी को दौरा पड़ता है। इसलिए वह पत्नी आशा के साथ अस्पताल में बेटी को दवा दिलाने आया था। वह लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट में फंसने से बच्ची रोने लगी। गर्मी की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसी तरह खिलांवाला के मंदीप व साढौरा के कमल ने बताया कि गर्मी की वजह से सभी का लिफ्ट में बुरा हाल हो गया था। आधा घंटा तक वह लिफ्ट में फंसे रहे। बाहर निकले तो ताजी हवा मिलने से राहत की सांस ली।

लिफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। लिफ्ट में फंसे लोगों को थोड़ी देर के बाद बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया था। - नवजोत किरन टिवाना, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed