फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nine more courts will be built in the district court complex.

Yamuna Nagar News: जिला न्यायालय परिसर में बनाई जाएंगी नौ और अदालतें

Sun, 28 Sep 2025 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Sep 2025 04:47 AM IST
विज्ञापन
Nine more courts will be built in the district court complex.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला न्यायालय जगाधरी में लोगों को नौ नई कोर्ट की सौगात मिलेगी। नई कोर्ट बनाने के लिए जिला न्यायालय परिसर का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए न्यायालय परिसर में ही खाली पड़ी जमीन पर नया भवन बनाया जाएगा।
न्यायालय के नए भवन पर कुल 23 करोड़ रुपये का खर्च होंगे। इसमें से 15 करोड़ 56 लाख केवल भवन निर्माण पर ही खर्च होंगे। बाकी की राशि बिजली के काम, फायर सेफ्टी समेत अन्य कार्यों पर खर्च की जाएगी। भवन निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने निविदा लगाकर एजेंसी को वर्क अलॉट कर दिया है। दीपावली के आसपास नए भवन का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पांच मंजिला नए भवन में नौ कोर्ट रूम होंगे। पांचवीं मंजिल तक आने जाने के लिए छह लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। लिफ्ट का कोर्ट केस के लिए आने वाले लोगों, वकीलों, स्टाफ को फायदा होगा। दरअसल न्यायालय के नए भवन की काफी समय से दरकार थी। न्यायाधीशों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब जिला न्यायालय जगाधरी में कुल 20 कोर्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष चार नए न्यायाधीश जिला न्यायालय में ट्रांसफर होकर आए थे। उस समय उनके लिए जगह कम पड़ गई थी। नई कोर्ट को किसी तरह न्यायालय परिसर में बड़ी मुश्किल से जगह को एडजस्ट किया गया था। इसी दौरान दो न्यायाधीशों का तबादला हो गया। ऐसे में नए भवन में नौ नई कोर्ट रूम बनने से जगह की कमी दूर हो जाएगी। नई कोर्ट बनने से लोगों के मामलों की सुनवाई न केवल जल्दी होगी बल्कि न्याय भी जल्द मिलेगा।
नई कोर्ट से लोगों को फायदा होगा : विक्रांत

जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के प्रधान विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि नई कोर्ट बनाने की मांग काफी समय से हो रही है। नए भवन में नई कोर्ट बनेंगी तो लोगों को काफी फायदा होगा। क्योंकि आबादी के हिसाब से नई कोर्ट की मांग काफी समय से हो रही है। पीडब्ल्यूडी जल्द से जल्द इसका काम शुरू करवाए।

जिला न्यायालय के नए भवन का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाकर एजेंसी को काम आवंटित कर दिया गया है। नए भवन में सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। न्यायालय की भविष्य की जरूरतों को पूरा रखते हुए भवन का निर्माण किया जाएगा।

- पुनीत मित्तल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed