{"_id":"67920f545f305f456400912f","slug":"nine-commercial-units-including-tractor-agency-sealed-in-yamunanagar-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: ट्रैक्टर एजेंसी समेत नौ व्यावसायिक इकाइयां सील, बकाया है निगम का 69.18 लाख प्रॉपर्टी टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: ट्रैक्टर एजेंसी समेत नौ व्यावसायिक इकाइयां सील, बकाया है निगम का 69.18 लाख प्रॉपर्टी टैक्स
Thu, 23 Jan 2025 03:13 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 23 Jan 2025 03:13 PM IST
सार
प्रॉपर्टी को सील करने के साथ ही निगम द्वारा उस पर चेतावनी नोटिस चस्पाया कि यदि नगर निगम की अनुमति के बिना सील से छेड़छाड़ की या इसे खोला गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
यमुनानगर नगर निगम टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
यमुनानगर नगर निगम टीम ने ट्रैक्टर एजेंसी व दो भंडारण गोदामों सहित नौ व्यावसायिक इकाइयों को सील कर दिया। इनमें पांच प्रॉपर्टी यमुनानगर जोन व चार प्रॉपर्टी जगाधरी जोन की है। यह कार्रवाई निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर की गई। ये वे बकाएदार है, जिन पर नगर निगम का पांच-पांच लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इन पर कुल 6918367 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। सभी बकायेदारों को कुछ दिन पहले अंतिम नोटिस जारी किया था। इस तरह नगर निगम अब तक 17 प्रॉपर्टी सील कर चुका है।
विज्ञापन
गुरुवार को निगम टीम ने ताजकपुर स्थित अंजली का भंडारण गोदाम, बेनी प्रसाद मोहल्ला ट्रक अड्डा स्थित अनिल गुलाटी की दुकान, ममीदी स्थित सुमित धीमान की कृष्णा कम्यूनिकेशन के नाम से बनी दुकान, रेलवे रोड स्थित नवाब चुड़ी वाले की दुकान व रीटा रानी की दुकान को सील किया।
विज्ञापन
इसी तरह जगाधरी में टीम ने अनाज मंडी स्थित हरियाणा एग्रो एजेंसी के नाम से रामपाल रोहताश की दुकान, पांवटा साहिब रोड पर न्यू सरस्वती कॉलोनी स्थित कपिल खेड़ा की जोन डियर ट्रैक्टर एजेंसी का शोरूम, पांवटा साहिब रोड जगाधरी स्थित संजीव का रोशन चिकन सेंटर एंड वाइन शॉप व पुराना सहारनपुर रोड पर तेजली स्थित संदीप जिंदल की दुकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी को सील करने के साथ ही निगम द्वारा उस पर चेतावनी नोटिस चस्पाया कि यदि नगर निगम की अनुमति के बिना सील से छेड़छाड़ की या इसे खोला गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।