फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nine bulls freed from the possession of cow smugglers

गो तस्करों के कब्जे से मुक्त कराए नौ बैल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nine bulls freed from the possession of cow smugglers
यमुनानगर। गो रक्षा समिति के सदस्यों ने शहजादपुर की टपरियों के नजदीक से वध के लिए यूपी ले जाए रहे गो तस्करों के कब्जे से नौ बैलों को मुक्त कराया। मौके से तीन आरोपी समिति के सदस्यों को चकमा देकर फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। बुड़िया पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मलिकपुर खादर निवासी आनंद शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गो रक्षा समिति प्रमुख आदित्य वाहिनी का सदस्य है। सोमवार को वह अपनी वाहिनी के सदस्य लेखराज, सोनू, हर्ष व अन्य के साथ बुड़िया क्षेत्र के गांव डैंकड़ीवाला (शहजादपुर की टपरियों) में मौजूद थे तभी उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग छछरौली की तरफ से बैलों को लेकर वध के लिए यूपी में जाएंगे। इस सूचना पर वे यमुना नहर के पुल के पास निगरानी के लिए बैठ गए। करीब सवा एक बजे कुछ व्यक्ति बैल लेकर आते दिखाई दिए। उन्होंने आरोपियों को रुकने के लिए कहा। उनकी आवाज सुनकर आरोपी नौ बैलों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने आरोपियों का पीछा किया लेकिन आरोपी भाग निकले। मौके से नौ बैलों को बरामद कर लिया। बाद में आरोपियों की पहचान छछरौली निवासी विक्रम, कमल व रादौर निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई। उन्होंने बैलों को गोशाला छछरौली पहुंचाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed