फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   NHM workers got their heads shaved, will beg today

Yamuna Nagar News: एनएचएम कर्मियों ने कराया मुंडन, आज मांगेंगे भीख

Tue, 13 Aug 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
NHM workers got their heads shaved, will beg today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एनएचएम कर्मचारी 18 दिन से हड़ताल पर हैं। सरकार से बातचीत में कुछ मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। इस विरोध में सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारी गुलफाम, बांकेलाल, सतपाल, सतबीर, अनिल ने मुंडन कराया। वहीं मंगलवार को कर्मचारी बाजार में लोगों से भीख मांग कर रोष जताएंगे।
अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार को मुंडन कराने की बात कही है। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया और सरकार से सभी पक्का करने की मांग की। वहीं धरने पर बैठे कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी के नेताओं व उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर जाकर अपना समर्थन दिया और सरकार से उन्हें पक्का करने की मांग की।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल साझा मोर्चा के बैनर तले चल रही है। साझा मोर्चा के जिला प्रधान अमित गुर्जर ने कहा कि सरकार सर्विस रूल्स के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करे। एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर जल्द विचार किया जाए अन्यथा वो दिन दूर नहीं जब हरियाणा प्रदेश के कर्मचारी एक ठोस निर्णय लेने को मजबूर हो जाएंगे। कर्मचारियों का आंदोलन एक बहुत बड़ा रूप ले जाएगा जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल का जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत असर पड़ रहा है। इससे गर्भवतियों व छोटे बच्चों का टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग को दूसरे कर्मचारियों से काम लेना पड़ रहा है। लोगों के काम तो हो रहे हैं लेकिन समय लग रहा है। इसी तरह एंबुलेंस भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम व डेलीवेज पर रखे गए कर्मचारियों से चलवानी पड़ रही है। ऑनलाइन रिपोर्टिंग का कार्य भी हड़ताल से प्रभावित हो रहा है। टीबी के टेस्ट नहीं हो रहे। मेंटल हेल्थ केकार्य ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed