फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

स्वच्छता अभियान को खुद गंदा कर रहे लोग

Mon, 12 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Mon, 12 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को दो अक्तूबर को एक वर्ष पूरा हो गया। गांधी जयंती से शुरू मुहिम का असर शुरुआत में खूब रहा, लेकिन अब लचर सिस्टम के अलावा लोगों की अनदेखी शहर को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखने में आड़े आ रही है। शहर की कई कॉलोनियों के अलावा मुख्य मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़ेदान होने के बावजूद लोग गंदगी को बाहर फैला रहे हैं। मतलब लोग खुद ही स्वच्छता को ठेंगा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के मॉडल टाउन, मॉडल कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी और छोटी लाइन मार्ग से लगती दर्जनों कॉलोनियों सहित अन्य कई कॉलोनियों व मार्गों पर नगर निगम द्वारा रखे कूड़ेदान के आसपास हर समय गंदगी फैली रहती है। जबकि कूड़ेदान अंदर से खाली रहते हैं।
विज्ञापन


इसकी बड़ी वजह लोगों का कूड़ेदान तक पहुंचने में आलस करना है। लोग घर से रोज कूड़ा-कचरा इकट्ठा कर कूड़ेदान की तरफ पहुंचते हैं लेकिन पास जाकर कूड़ेदान के अंदर गंदगी गिराने के बजाय दूर से ही उसे फेंक देते हैं, जो कूड़ेदान के इर्द-गिर्द जमा हो जाती है। बाद में यही गंदगी हवा में उड़कर नालियों व सीवर लाइन में जमा होकर निकासी व्यवस्था में रोड़ा बनती है और बीमारियां फैलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल टाउन
शहर का पॉश क्षेत्र होने के बावजूद यहां गंदगी का आलम है। यहां बड़े-बड़े शोरूम व कई अफसरों के घर और कार्यालय हैं। इतना होने पर भी सड़कों के किनारों पर कूड़े-कचरे के ढेर लगे रहते हैं। जायजा लेने पर गोबिंदपुरा रोड से मेलासिंह चौक मार्ग की तरफ तीन कूड़ेदान रखे मिले, जो अंदर से काफी हद तक खाली थे, जबकि उनके चारों तरफ गंदगी का आलम नजर आया। एक स्थान से सफाई कर्मी कूड़ेदान तो ले गए, लेकिन उसकी इर्द-गिर्द फैली गंदगी को छोड़ दिया गया, जो देर शाम तक उसी स्थान पर जमा थी। इसके अलावा प्यारा चौक के समीप कूड़ेदान के अभाव में लोगों द्वारा सड़क किनारे ही कूड़ा गिराया गया था।

छोटी लाइन
जंगला वाले माता के मंदिर समीप से दुर्गा गार्डन तक छोटी लाइन मार्ग का जायजा लेने पर करीब पांच स्थानों पर कूड़ेदान रखे मिले। इनमें कुछ अंदर से तो खाली थे, किंतु उनके इर्द-गिर्द गंदगी फैली थी। जबकि कई जगह सड़क किनारे भी कूड़ा-कचरा पड़ा दिखाई दिया। जबकि मार्ग के साथ शहर की प्रोफेसर कॉलोनी सहित दर्जनों कॉलोनियां लगती हैं। एक जगह पर आबादी के बीच ही सड़क किनारे पड़ा कचरे जलता मिला, जिससेे वायु प्रदूषण के साथ लोगों की सेहत पर भी असर पड़ना लाजमी है।

मॉडल कॉलोनी
मॉडल टाउन के बाद शहर की दूसरी बड़ी कॉलोनी होने के बाद भी यहां सफाई के हालत किसी से छिपे नहीं हैं। जायजा लेने पर रामजी की कुटिया से जैन चक्की को जाते मार्ग किनारे गंदगी के ढेर लगे मिले उधर, महाराणा प्रताप पार्क के साथ रखे कूड़ेदान के चौतरफा गंदगी फैली थी। जबकि पार्क में रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है, यही नहीं नगर निगम द्वारा इसी स्थान पर वृद्धा और विधवा पेंशन का वितरण भी किया जाता है। ऐसी स्थिति में यहां से आते-जाते समय बदबू के मारे लोगों को नाक पर हाथ या रुमाल रखकर गुजरना पड़ता है। ठीक यही हालात शास्त्री कॉलोनी, महावीर कॉलोनी रामपुरा, आजादनगर, सिटी सेंटर रोड पर भी बने मिले।

प्रशासन अभियान चलाकर करे जागरूक
मॉडल टाउन के नरेश कुमार, सुनीता, रजनी व मॉडल कॉलोनी के भारत, अखिलेश, रामप्रकाश व शास्त्री कॉलोनी के राजेश स्याल, लोकेश, राजेंद्र, रामपुरा के रवि शर्मा, हरिप्रकाश व अरविंद्र, आजादनगर के नीतिश मुखिजा, राजू, दिनेश ने कहा कि लोग कूड़ेदान के अंदर कूड़ा डालें, इसके लिए प्रशासन ग्रामीण आंचल की तरह शहरी क्षेत्र में भी अभियान चलाकर उन्हें जागरूक करे। इसके तहत कूड़ेदान पर भी यूज-मी, मुझे प्रयोग करो..जैसे स्लोगन आदि लिखे जा सकते हैं। इससे लोगों को कूड़े को कूड़ेदान के अंदर डालने की आदत होगी और कुछ हद तक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा कूड़ेदान के आसपास फैली गंदगी को भी अच्छी तरह उठाया जाना चाहिए।


स्वच्छता अभियान के तहत डोर-टु-डोर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कूड़ेदान पर यूज-मी व मुझे प्रयोग करों जैसे स्लोगन लिखने के सुझाव को लेकर विचार किया जाएगा। कूड़ेदान सहित उनके आसपास फैली गंदगी को पूरी तरह से उठाने बारे निर्देश दिए हैं। अगर कहीं समस्या है, तो उसका तुरंत समाधान किया जाएगा।
डॉ. अरविंद बालियान, ईओ, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed