{"_id":"6801716756dd2938920975c8","slug":"newborn-baby-left-abandoned-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-136318-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नवजात को लावारिस हालत में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नवजात को लावारिस हालत में छोड़ा
Fri, 18 Apr 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। टेही गांव में कोई महिला दो दिन की नवजात बच्ची को एक घर के दरवाजे पर छोड़ कर भाग गई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर अंदर से लोग आए और लावारिस बच्ची मिलने की सूचना पंचतीर्थी पुलिस चौकी को दी।
इसके बाद पुलिस व महिला एवं बाल विकास और जिला बाल संरक्षण इकाई की टीमें मौके पर पहुंची। बच्ची को सिविल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पूरी तरह स्वस्थ होने पर बच्ची को शिशु गृह पंचकूला में भेजा जाएगा।
कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया कि वीरवार दोपहर पंचतीर्थी पुलिस चौकी इंचार्ज को टेही गांव में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि बच्ची एक घर के बाहर दरवाजे के पास तौलिए पर लपेटकर रखी हुई थी। बच्ची के रोने पर घर के अंदर से लोग आए और बच्ची को संभाला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास और जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम भी मौके पर पहुंची। जिसमें कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा व संरक्षण अधिकारी प्रीति शर्मा मौजूद थी।
विज्ञापन
नवजात के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाने की व्यवस्था करवाई गई। डॉक्टर ने बच्ची का चेकअप किया। जांच में बच्ची स्वस्थ है। सिविल अस्पताल में बच्ची की देखरेख चल रही है। रंजन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची के स्वास्थ्य का फॉलोअप किया जाएगा। यदि बच्ची पूरी तरह मेडिकल फिट होगी तो उसे शिशु गृह पंचकुला भेज दिया जाएगा। बच्ची को अगर कोई क्लेम नहीं करने आता है तो बच्ची को गोड़ प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। फिलहाल पंचतीर्थी पुलिस चौकी ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी तरविंदर कौर महिला एवं बाल विकास ने आमजन से बच्चों को लावारिस हालत में न छोड़ने की अपील की है।