फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   New office bearers of Rotary Club Riviera took the oath

Yamuna Nagar News: रोटरी क्लब रिवेरा के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

Tue, 07 Jul 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
New office bearers of Rotary Club Riviera took the oath
नवनियुक्त प्रधान राजेश सौंधी को प्रधान की जिम्मेदारी सौंपते जिला गवर्नर। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। रोटरी क्लब रिवेरा के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में क्लब के जिला गवर्नर जितेंद्र ढींगरा मुख्यातिथि रहे। वहीं, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट (डीजीई) एमपी गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान नवनियुक्त प्रधान राजेश सौंधी व अन्य पदाधिकारियों पद की शपथ ग्रहण की।
जिला गवर्नर जितेंद्र ढींगरा ने कहा कि रोटरी क्लब का नेटवर्क हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ तक फैला हुआ है। जिले में क्लब की 123 इकाइयां कार्य कर रही हैं और वर्तमान में 4200 सदस्य जुड़े हैं, जिनकी संख्या बढ़ाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नई टीम से समाज सेवा के प्रकल्पों को और गति देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नवनियुक्त प्रधान राजेश सौंधी को बधाई दी और कहा कि 26 जुलाई को जिले में होने वाली पर्यावरण संरक्षण विषयक मैराथन दौड़ में क्लब से सक्रिय भागीदारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान राजेश सौंधी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता वर्ष 2020 से बंद आई डोनेशन प्रोजेक्ट दोबारा शुरू करना और वर्ष 2023 से लंबित पैथ लैब परियोजना को पूरा करना है। उन्होंने बताया कि जल्द ही खालसा कॉलेज में पैथ लैब शुरू की जाएगी। वहीं, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए इनरव्हील क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। समारोह में पूर्व प्रधान विकास छिब्बर, सचिव सीए अनुपम गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीए विशाल भाटिया, सुखवंत सिंह गिल, आशीष गुप्ता, गगनदीप भाटिया, संदीप जैन, एडवोकेट हरविंद्र अनेजा, राजबीर जग्गी, अभिषेक मिढा, पुनीत गुप्ता पस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed